फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: तेंदूखेड़ा में मिले दो युवकों के शव, चरवाहे की मौत पर परिजन लगा रहे हत्या के आरोप

Thu, 16 Jan 2025 09:37 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक युवक की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई, जबकि दूसरा शव जंगल में मिला। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत गुरुवार को दो अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक शव चरवाहे का है। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। चरवाहे की मौत पर परिजन हत्या के आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


पहला शव जबलपुर मार्ग पर मिला, यहां किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई थी। दूसरी घटना महगवाकला गांव के समीप हुई यहां एक व्यक्ति का शव परिजनों को मिला जो घर से बकरी लेकर गया था, लेकिन रात्रि में वापस नहीं लौटा सुबह उसका शव मिला।

परिजन लगा रहे हत्या का आरोप
गुरुवार सुबह चरवाहे सटी पिता बुद्धू अहिरवाल (33) का शव मिला है। मृतक की पत्नी सविता अहिरवाल ने बताया कि उनके पति बुधवार की सुबह घर से बकरी लेकर जंगल गए थे। शाम को बकरी तो घर आ गई, लेकिन पति नहीं आए। हम लोगों ने खोजबीन की रात्रि में कोई सुराग नहीं मिला, लेकिन सुबह उनका शव जंगली क्षेत्र में मिला। मेरे पति की हत्या की गई है, क्योंकि उनके शरीर में मारपीट के निशान दिख रहे हैं।
विज्ञापन


मृतक के पिता ने तेंदूखेड़ा टीआई विजय अहिरवाल क़ो बताया कि उनके बेटे का गांव के ही कुछ लोगों से तीन माह पूर्व विवाद हुआ था। उसके बाद इस तरह शव मिलना संदेह पैदा करता है। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे उनके पुत्र के साथ मारपीट की है और उसी में उसकी मौत हो गई है।

दूसरे युवक का मिला शव
27 मील के आगे पंडा बाबा के पास शव पड़ा होने की सूचना तेंदूखेड़ा पुलिस को राहगीरों द्वारा दी गई। उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है जिसमें उसकी मौत हो गई है। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी ली तो उन्होंने बताया मृतक व्यक्ति रोसरा गांव का निवासी है जो पूरे समय पंडा बाबा में रहता था और शाम को अपने गांव चला जाता था। मृतक का नाम गुलठाई गोड है। पुलिस ने बाद में घटना की सूचना परिजनों क़ो दी, वह मोके पर आए उसके बाद मृतक की पंचनामा कार्रवाई की गई और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों क़ो सौंप दिया गया।

तेंदूखेड़ा टीआई विजय अहिरवाल ने बताया तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत दो मामले सामने आए हैं। एक मामले में अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे मामले में बकरी चराने गए व्यक्ति का शव मिला है। दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें