फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: व्यारमा नदी में गिरते-गिरते बचा सवारियों से भरा ऑटो, डिवाइडर से टकराने से आठ से अधिक लोग घायल

सार

अहिरवार परिवार के 15 से अधिक सदस्य तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे थे। ऑटो व्यारमा नदी की ढलान पर अनियंत्रित हो गया ओर डिवाइडर से टकरा गया। ऑटो डिवाइडर से न टकराता तो सीधे व्यारमा नदी में गिर सकता था।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा और तारादेही थानों के बीच झलोन मार्ग पर मंगलवार रात एक सवारी ऑटो व्यारमा नदी में गिरने से बाल-बाल बचा। ऑटो तेरहवीं से लौटते समय अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गया, जिसमें लगभग आठ लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


यह घटना झलोन-सर्रा मार्ग की है, जहां अहिरवार परिवार के 15 से अधिक सदस्य तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते समय ऑटो व्यारमा नदी की ढलान पर अनियंत्रित हो गया और नदी शुरू होने से पहले बने डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर के कारण सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। यदि ऑटो डिवाइडर से न टकराता, तो वह सीधे व्यारमा नदी में गिर सकता था, जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता था। सेहरी गांव के निवासी कच्छी अहिरवार ने बताया कि उनका पूरा परिवार मंगलवार को सर्रा गांव में तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वापसी के दौरान उनका ऑटो अचानक व्यारमा नदी के समीप ढलान पर अनियंत्रित हो गया। डिवाइडर से टकरा गया, जिससे ऑटो में सवार कई लोग घायल हो गए। 108 वाहन की सहायता से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। नीरज अहिरवार, जो ऑटो का मालिक है, ने बताया कि व्यारमा नदी के ढलान पर ऑटो का स्टीयरिंग फेल हो गया था। इसी वजह से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हालांकि, इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें