फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh : स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में युवक की करंट लगने से मौत, सीएम ने दी चार लाख की सहायता

Fri, 16 Aug 2024 09:57 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

जिला प्रभारी मंत्री रामनिवास रावत ने इस घटना पर दुख जताया और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिजनों को चार लाख की सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए हैं। आज शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को साैंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
कर्मचारी को यहां लगा करंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के तहसील ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में फ्लावर डेकोरेशन का काम करने वाले कर्मचारी की गुरुवार दोपहर करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा कार्यक्रम खत्म होने के बाद हुआ। जिला प्रभारी मंत्री रामनिवास रावत ने इस घटना पर दुख जताया और मुख्यमंत्री ने तत्काल परिजनों को चार लाख की सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दमोह के तहसील ग्राउंड मैदान में 15 अगस्त समारोह का आयोजन किया गया था। जिले के प्रभारी मंत्री रामनिवास रावत ध्वजारोहण करने दमोह पहुंचे थे। बारिश के बीच यहां परेड की सलामी ली गई थी। आयोजन स्थल पर
फ्लावर डेकोरेशन किया गया था। गुरुवार दोपहर कार्यक्रम खत्म होने के बाद यहां की गई डेकोरोशन को कलकत्ता हाल निवासी दमोह प्रशांत पिता अनिल बंगाली निकाल रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया। वहां मौजूद अन्य लोग उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया गया है और परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों के आने के बाद आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना की जानकारी लगने पर मप्र शासन के वन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री रामनिवास रावत ने घटना पर दुख जताया। मुख्यमंत्री डाॅक्टर मोहन यादव ने भी घटना को दुखद बताते हुए तत्काल परिजनों को चार लाख की सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें