फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: भैंसाघाट पहाड़ी से बाइक सहित 50 फीट नीचे खाई में गिरा युवक, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बचाई जान

Mon, 23 Sep 2024 08:03 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP: दमोह जिले के सिग्रामपुर चौकी अंतर्गत आने वाले भैंसाघाट पहाड़ी से सोमवार दोपहर बाइक फिसलने से युवक बाइक सहित 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा और घायल हो गया। घटना की सूचना प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा सिग्रामपुर पुलिस चौकी को दी गई।
विज्ञापन
युवक को खाई से निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के सिग्रामपुर चौकी अंतर्गत आने वाले भैंसाघाट पहाड़ी से सोमवार दोपहर बाइक फिसलने से युवक बाइक सहित 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा और घायल हो गया। घटना की सूचना प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा सिग्रामपुर पुलिस चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही सिग्रामपुर चौकी प्रभारी पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और खाई में गिरे युवक का स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मुश्किल रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। गनीमत रही की युवक की जान बच गई, क्योंकि यहां इतनी गहरी खाई है कि नीचे गिरने के बाद जान बचना मुश्किल है।
विज्ञापन


सिग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुढ़े ने बताया कि सोमवार दोपहर भेंसाघाट पहाड़ी से निकल रहे एक बाइक चालक की बाइक फिसल गई और वह गहरी खाई में गिर गया। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचा और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गहरी खाई में बाइक सहित गिरे युवक का रेस्क्यू शुरू किया गया।

50 फीट गहरी खाई में गिरे युवक को सुरक्षित बाहर निकालना मुश्किल कार्य लग रहा था। जिसमें स्थानीय लोगों की मदद ली गई और खाई के नीचे पहुंच कर धीरे-धीरे पहले तो युवक को खाई से ऊपर पहाड़ी तक लाया गया और जब सुरक्षित युवक निकल गया तो उसकी बाइक को भी पहाड़ी तक चढ़ाया गया। तेंदूखेड़ा ब्लाक के रिचकुडी निवासी अभिषेक पिता धनीराम ठाकुर पाटन आया हुआ था। वापस सिग्रामपुर भैंसा घाट पहाड़ी से रिचकुड़ी जाते वक्त यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन


युवक को इतने खतरनाक हादसे के बावजूद गंभीर चोट नहीं आई है। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है। राहत की बात यह रही की दुर्गम पेड़ों की वजह से युवक गहराई में नहीं जा पाया और जान बच गई। बता दें 15 दिन पहले इसी घाटी से ट्रैक्टर सवार पिता पुत्र गिरे थे और उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें