फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: सड़क पर खड़े मवेशियों को कुचलता हुआ भागा बकरियों से भरा ट्रक, छह मवेशियों की मौत

सार

नीमन तिराहा पर बड़ी संख्या में मवेशी सड़क पर बैठे होते हैं। रात को छतरपुर से आ रहे वाहन ढलान होने से तेज रफ्तार होते हैं। एक वाहन ने सड़क पर छह मवेशियों को कुचल दिया। 
विज्ञापन
सड़क पर लगा जाम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के नीमन तिराहे पर गुरुवार देर रात बकरियों से भरा ट्रक सड़क पर खड़े करीब 10 मवेशियों को कुचल दिया। इस हादसे में 6 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन


हादसे के कारण दमोह-छतरपुर हाईवे पर मवेशियों के शवों के फैलने से जाम लग गया। बटियागढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मवेशियों के शवों को मार्ग से हटाया और जाम को क्लियर किया। नीमन तिराहे पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। यहां वाहन टकराने और पलटने की घटनाएं आम हैं, और सड़क पर मवेशियों की उपस्थिति से दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं। रात के समय इस मार्ग पर सैकड़ों मवेशी सड़क पर बैठे रहते हैं और छतरपुर की ओर से आ रहे भारी वाहन तेज गति से चलते हैं, जिससे ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठते हैं और मवेशियों को कुचल देते हैं।

जिले में आवारा मवेशियों के सड़क पर बैठने के कारण दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है, जिसमें वाहन चालक और मवेशी दोनों को नुकसान पहुंच रहा है। पथरिया विधायक और राज्य पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा है कि इस समस्या के समाधान के लिए योजना बनाई जा रही है, जिसमें आवारा मवेशियों को गोशाला भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें