फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: सादपुर गांव में जैन मंदिर के संत भवन निर्माण की खुदाई में निकले चांदी के सिक्के, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 09 Dec 2024 04:09 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

रजपुरा थाना प्रभारी शत्रुघ्न दुबे ने बताया कि रविवार दोपहर खुदाई के दौरान एक लोटे में यह सिक्के निकले थे, जिसे कुछ बच्चे लेकर भाग गए हैं। इस बात की जानकारी एसपी को भी दी गई है।
विज्ञापन
चांदी का सिक्का - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लॉक के सादपुर गांव में जैन मंदिर के संत भवन निर्माण की खुदाई के दौरान एक लोटे में चांदी के करीब 20 सिक्के निकले हैं। इसके बाद वहां पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। हालांकि, यह सिक्के बहुत कम संख्या में हैं। लेकिन जैसे ही यह सिक्के निकले कुछ बच्चे इन्हें लेकर भाग गए हैं, जिसकी जानकारी पुलिस में भी दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने जैन समाज के लोगों से बात की है। इसके बाद उन बच्चों को भी थाने बुलाया है, ताकि सिक्कों के जब्त किया जा सके और जैन समाज को सुपुर्द कर उन सिक्कों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके। जानकारी के अनुसार, रजपुरा थाना अंतर्गत सादपुर गांव में जैन मंदिर के संत भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां रविवार दोपहर जेसीबी से पिलर की खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक लोटे में सिक्के निकले। जब खुदाई आगे बढ़ाई गई तो सिक्के निकल कर मिट्टी के साथ ऊपर आ गए। इसके बाद जो बच्चे वहां पर इस खुदाई को देख रहे थे, वह इन सिक्कों को लेकर वहां से भाग निकले।

विज्ञापन


रजपुरा थाना प्रभारी शत्रुघ्न दुबे ने बताया कि रविवार दोपहर खुदाई के दौरान एक लोटे में यह सिक्के निकले थे, जिसे कुछ बच्चे लेकर भाग गए हैं। इस बात की जानकारी एसपी को भी दी गई है। साथ ही जैन समाज के प्रमुख राजेंद्र जैन को भी वहां पर बुलाया गया है। सोमवार को भी यहां खुदाई के दौरान दो सिक्के और निकले हैं। इन सिक्कों को अभी जैन के सुपर्द किया गया है। साथ ही उन बच्चों को बुलवाया गया है, ताकि वह सिक्के जब्त कर सिक्कों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

यह सिक्के देखने में विक्टोरिया रानी के काल के समय के जैसे प्रतीत हो रहे हैं। क्योंकि इन सिक्कों में महारानी विक्टोरिया की आकृति भी बनी हुई है। बता दें, इसके पहले भी दमोह जिले में दो स्थानों पर बड़ी संख्या में इसी प्रकार के प्राचीन सिक्के निकले थे, जिन्हें पुलिस ने जब्त किया था और अब एक बार फिर बटियागढ़ ब्लॉक में जैन समाज के संत भवन निर्माण के दौरान यह चांदी के सिक्के निकले हैं। अब पुरातत्व विभाग इस बात की जानकारी लेगा कि यह सिक्के कितने पुराने हैं।
विज्ञापन


रानी दमयंती पुरातत्व संग्रहालय के परिचायक सुरेंद्र चौरसिया ने बताया कि उन्हें भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी लगी है कि जैन समाज के संत भवन निर्माण की खुदाई के समय कुछ प्राचीन सिक्के निकले हैं। वह इन सिक्कों को देखकर ही बता पाएंगे कि यह कितने पुराने समय के हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें