फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: होलिका दहन के दौरान आरक्षक पर त्रिशूल से हमला, इलाज के लिए जबलपुर रेफर, आरोपी को तलाश रही पुलिस

Fri, 14 Mar 2025 12:13 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि गुरुवार रात शहर में पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी और सभी होलिकाओं को जल्द से जल्द जलाने का प्रयास किया जा रहा था। इस दौरान आरक्षक पर हमला कर दिया गया। उसे जबलपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घायल आरक्षक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक पर गुरुवार रात होलिका दहन की ड्यूटी के दौरान एक सिरफिरे युवक ने त्रिशूल से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आरक्षक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां एडिशनल एसपी, सीएसपी और कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही। प्राथमिक इलाज के बाद आरक्षक को जबलपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सुबह 7 बजे से होली का धमाल, सड़कों पर उमड़ा रंगों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर भी जुट रही भीड़

सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि गुरुवार की रात शहर में पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी और सभी होलिकाओं को जल्द से जल्द जलाने का प्रयास किया जा रहा था। इस दौरान आरक्षक राजेश ठाकुर और आरक्षक राजू सेन कोतवाली थाना क्षेत्र के चैनपुरा में रात्रि पेट्रोलिंग कर रहे थे। वहां एक होलिका दहन में देरी हो रही थी, जिसे जल्द जलवाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान सूरज अहिरवार नामक युवक ने त्रिशूल जैसे धारदार हथियार से आरक्षक राजेश ठाकुर पर हमला कर दिया और भाग निकला। आरक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की जानकारी एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी को दी गई। सूचना पर सभी वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने आरक्षक को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP के इस गांव में सदियों से होली का खौफ, नहीं करते यह काम, जानें किस बात से डरे हुए हैं लोग


आरोपी पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पर चोरी के भी कुछ मामले दर्ज हैं। सीएसपी तिवारी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि पिछले तीन दिनों से पुलिस द्वारा पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा था, ताकि लोग शांति से त्योहार मना सकें और अपराधियों में भय बना रहे। लेकिन, इसके बावजूद एक आरोपी ने पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया।

ये वीडियो भी देखिए...



 

घायल आरक्षक

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें