फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: देखिये, दमोह की भैंस की अक्ल का कमाल, सिंग से चला हैंडपम्प और पिया पानी

सार

दमोह से एक अजब गजब वीडियो सामने आया है। भैंस ने सिंग की मदद से हैंडपम्प चलाया और पानी पिया। अक्ल बड़ी या भैंस, पूछने वालों के लिए यह जवाब ही तो है कि जो बुद्धि का इस्तेमाल करे वह बड़ा।  
विज्ञापन
हैंडपंप चलाकर पानी पीती भैंस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहावत है कि अक्ल बड़ी या भैंस, और इसमें अक्ल ही बड़ी निकलती है। दमोह जिले के नोहटा थाना के हिनोती आजम गांव में एक भैंस ने कहावत के उलट काम किया है। उसने गांव में लगे हैंडपंप को अपने सिंग से चलाया और पानी पिया। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाला। लाेग लिख रहे हैं कि अक्ल तो बड़ी होती है। शरीर से भैंस भी बड़ी होती है। इस वजह से उसने खुद हैंडपंप चलाकर पानी पिया।

विज्ञापन


इस वीडियो में दिख रहा है कि एक भैंसों का झुंड धूप में पानी की तलाश में भटकता हुआ हिनोती आजम गांव के हैंडपंप के पास पहुंचता है। उस समय हैंडपंप पर कोई पानी नहीं भर रहा था। तभी एक भैंस ने हैंडपंप का हैंडल अपने सिंग में फसाकर उसे चलाया तो पानी आने लगा। भैंस पानी पीने लगी। भैंस हैंडल को सिंग से उठाती और पानी आने पर पानी पीने लगती। जब वहां पर कुछ पानी भर गया तो अन्य भैंसों ने भी पानी पिया। वहां पर कुछ स्थानीय लोग खड़े थे, जिन्होंने इस वीडियो को बनाकर सोशल मीडिया पर डाला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें