फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: राखी बंधवाकर जा रहे भाई की हादसे में मौत, दूसरा भाई गंभीर; बहन बोली तीन घंटे में बिछड़ गए भैया

Sun, 10 Aug 2025 04:48 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के तेजगढ़ थाना क्षेत्र में राखी बंधवाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बड़े भाई राजकुमार की मौत हो गई और छोटा भाई लक्ष्मण घायल हो गया। मृतक की हाल ही में शादी हुई थी। पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
मृतक राजकुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बहन के घर से राखी बंधवाकर घर जा रहे दो सगे भाइयों की बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें बड़े भाई की मौत हो गई और छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बहन बेसुध हो गई क्योंकि एक ही पल में भाई दुनिया छोड़कर चला गया। घटना शनिवार रात घटित हुई रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सुरई थाना पाटन जिला जबलपुर निवासी राजकुमार पिता मुन्ना आदिवासी (22) अपने छोटे भाई लक्ष्मण के साथ बहन के घर तेजगढ़ थाना के ग्राम देवरी लीलाधर राखी बंधवाने बाइक से शनिवार दोपहर आया था। राखी बंधवाने के बाद रात के समय दोनों भाई अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा भाई घायल हो गया। राहगीरों ने घटना देखी तो 108 वाहन को सूचना दी और घायलों को तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया गया।

ये भी पढ़ें- इंदौर से ट्रेन में चढ़ी, भोपाल में आखिरी लोकेशन, उमरिया में मिला बैग; कहां गई अर्चना
विज्ञापन


मृतक के बहनोई कपिल ठाकुर ने बताया शनिवार के दिन उनके दोनों साले राजकुमार और लक्ष्मण उनके घर आए थे। राखी बंधवाने के बाद घर जा रहे थे रास्ते में उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें एक साले की मौत हो गई। मृतक के नाबालिग छोटे भाई लक्ष्मण आदिवासी (14) ने बताया मैं बाइक के पीछे बैठा था। अंधेरे में पता ही नहीं चला कौन से वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद हम दोनों भाई गिर गए। बड़े भाई को खून निकला मुझे पैरों में चोट आई है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष हुई थी शादी
मृतक युवक दो भाई थे। बड़ा राजकुमार ही था जो अपने छोटे भाई के साथ बहन के घर गया था। परिवार के सदस्यों ने बताया राजकुमार की पिछले वर्ष ही शादी हुई थी और उसका छोटा बच्चा भी है। तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद्र लोधी ने बताया मर्ग कायम कर लिया गया है पोस्टमार्टम के बाद शब परिजनों को सौंपा गया है। मामले की जांच चल रही है।

मृतक राजकुमार

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें