फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: लाखों के जेवर लेकर घर से भागी दुल्हन, पीड़ित पति ने मामा ससुर के साथ एसपी को दिया आवेदन

Tue, 03 Dec 2024 10:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र में एक दुल्हन लाखों रुपए के जेवरात लेकर घर से भाग गई है।  इसके बाद पीड़ित पति अपने पिता और मामा ससुर के साथ मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचा और पुलिस को आवेदन देकर पत्नी से जेवर वापस दिलाने की मांग की।

विज्ञापन
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेजगढ़ थाना क्षेत्र के इमलिया चौकी अंतर्गत आने वाले गोरख गांव निवासी राजा यादव ने बताया कि उसकी शादी दमोह से अप्रैल महीने में सामूहिक विवाह सम्मेलन से कांसाघाट गांव निवासी सुमन यादव के साथ हुई थी। सुमन घर में दो महीने रहने के बाद अपने मामा के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच गई और वहां से कहीं भाग गई। 

विज्ञापन


साथ ही तीन लाख रुपए के जेवर और 20,000 रुपए नगद भी ले गई। उन्हें इस बात की जानकारी तब लगी, जब वह अपनी दुल्हन को वापस लेने पहुंचे। लड़के के पिता जगदीश यादव ने बताया की यादव समाज में बहू को वापस विदा करने की परंपरा है। जब बेटे की शादी के बाद विदा होकर बहू घर आई तो दो माह के बाद अपने मामा के यहां लमती गांव पहुंच गई और जब वह विदा करने मामा के घर पहुंचे तो पता चला की बहू 3 लाख 16000 के सोने चांदी की जेवर और करीब 20000 नगद लेकर घर से भाग गई है। 

क्योंकि यादव समाज में परंपरा है कि शादी चार महीने बाद बहू की विदाई कराई जाती है, लेकिन ससुराल में मामा के यहां आने के बाद बहू के भागने की बात पता चली। लड़की के मामा ने भी बताया कि भांजी घर से भाग गई है, इसलिए उन्होंने पुलिस में आवेदन देकर  परिवार की जेवरात और भांजी को खोजने की मांग करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

इस मामले में दूसरी बात यह भी सामने आई है की इमलिया चौकी में 24 नवंबर को  लड़की के गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है। मतलब लड़की पहले भाग गई थी और उसके बाद उसके ससुराल वाले जब उसे लेने पहुंचे, तब इस बात की जानकारी लगी। एसपी ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें