लखन पटेल का बयान अब चर्चा में है।
- फोटो : सोशल मीडिया
दमोह जिले के पथरिया विधानसभा से उम्मीदवार बनाए गए भाजपा प्रत्याशी लखन पटेल अब एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। नरसिंहगढ़ में रविवार को आयोजित एक सभा में लखन पटेल ने कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं को ये भरोसा दिलाना चाहते हैं कि यदि कोई उनकी तरफ आंख उठाएगा तो वह उसे सीधा कर देंगे, चाहें सामने कोई भी हो। पटेल बोले कि चुनाव आने वाला है, मैं अपने कार्यकर्ताओं को बताना चाहता हूं कि पिछली बार की तरह इस बार भी लोगों के आपके पास फोन आएंगे और धमकी दी जाएगी।
लखन पटेल ने बताया कि जैसे पिछले चुनाव में बार-बार फोन आते थे कि भाजपा का बहुत काम कर रहे हो अपना ध्यान रखना, लेकिन यदि इस बार किसी के पास भी ऐसा कोई फोन आता है, तो वह तत्काल मुझे सूचना दें। मेरे किसी भी कार्यकर्ता को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में और योजनाएं शुरू की जाएंगी। पटेल ने कहा कि भाजपा का नारा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और इसी उद्देश्य को लेकर हम क्षेत्र में काम करेंगे। बहुत विकास कार्य हुए हैं, लेकिन अभी भी काफी काम बाकी हैं। खास तौर पर शिक्षा के क्षेत्र में अभी बहुत
काम होना है।