फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: डंपर से टकराए बाइक सवार मां बेटे की मौत, बेटी गंभीर, जबलपुर किया गया रेफर

Wed, 20 Mar 2024 12:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: दमोह कटनी स्टेट हाईवे पर जिले की कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुदरी के समीप मंगलवार रात बाइक सवार तीन लोग सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गए, जिसमें मां बेटे की मौत हो गई और बेटी को गंभीर रूप से घायल होने पर जबलपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डंपर से टकराए बाइक सवार मां बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में सड़क हादसे का दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां बाइक सवार अजय पिता गणपत (20) अपनी मां सावित्री और बहन मंजो के साथ गांव धनगुवा से रेपुरा गए थे। जहां से मंगलवार रात को तीनों वापस घर आ रहे थे। तभी गुदरी गांव के समीप बाइक सवार डंपर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल ही कुम्हारी स्वस्थ केंद्र से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


शव का कराया गया पोस्टमार्टम
जहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद 50 वर्षीय सावित्री पति गनपत सिंह और बेटे अजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल युवती 22 वर्षीय मंजू को जबलपुर रेफर कर दिया है। मां बेटे के शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए गया और बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिए। घटना की जानकारी लगते ही परिजन अस्पताल पहुंचे जिनका रो रोकर बुरा हाल है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें