फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: स्टेट हाईवे पर हादसा, ब्रिज के पिलर के गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल, जबलपुर रेफर

Sun, 30 Jun 2024 09:32 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है कि बाइक गड्ढे में गिरने से हादसा हुआ है या किसी वाहन ने टक्कर मारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार सहित गांव में गमगीन माहौल है।
विज्ञापन
राहुल महोविया का फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह कटनी स्टेट हाईवे स्थित बांदकपुर चौराहे पर बन रहे ब्रिज के पिलर के गड्ढे में बाइक सवार दो युवक बाइक सहित गिर गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नोहटा थाना के बनवार निवासी युवक राहुल महोविया अपने दोस्त निरपत लोधी के साथ शनिवार रात बांदकपुर गया था। रात्रि में लौटते समय रेलवे फाटक के समीप निर्माणाधीन अंडर ब्रिज के गड्ढे में बाइक सवार दोनों युवक गिर गए। हादसे में युवक राहुल महोविया पिता उत्तम चंद्र 29 की मौत हो गई और दोस्त निरपत लोधी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया है। बांदकपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच की और मृतक के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। रविवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने बताया कि हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है कि बाइक गड्ढे में गिरने से हादसा हुआ है या किसी वाहन ने टक्कर मारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार सहित गांव में गमगीन माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें