फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चचेरे भाई की मौत, दो गंभीर

Wed, 19 Feb 2025 08:01 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के तारादेही थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन चचेरे भाई घायल हो गए, जिसमें नाबालिग दुर्गेश आदिवासी की मौत हो गई। दो घायलों को जबलपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
घायल जबलपुर रेफर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के तारादेही थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहन से तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया।

यह दुर्घटना सर्रा मार्ग पर हुई, जब तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर खमरिया शिवलाल से अपने गांव बांसी लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद सड़क पर घायल पड़े युवकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन नाबालिग दुर्गेश पिता पूरन आदिवासी की मौत हो गई। वहीं, गनेश पिता भोपाल आदिवासी और प्रकाश पिता महेश आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटनास्थल पर मौजूद रामविलास दुबे और अन्य लोगों ने बताया कि वे कुछ दूरी पर मटर की गाड़ी लोड कर रहे थे, तभी किसी ने सूचना दी कि बाइक सवार युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी है। मौके पर पहुंचने के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और दोनों घायलों के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषी वाहन चालक को जल्द पकड़ने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें