दमोह जिले के मडियादो वफरक्षेत्र के जंगल में शुक्रवार दोपहर एक ग्रामीण पेड़ से तेंदूपत्ता तोड़ रहा था। इस दौरान भालू ने पेड़ पर चढ़कर युवक पर हमला करने की कोशिश की। जिससे जान बचाने के लिए युवक पेड़ कूद गया। लेकिन, इसमें वह घायल हो गया, जिसे बाद में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।
जानकारी के अनुसार मुहरई गांव निवासी पूरन लोधी उम्र 35 मडियादो के उखरी पानी में तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। तेंदूपत्ता तोड़ते समय एक भालू भी पेड़ पर चढ़ आया। पूरन एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर चढ़ गया तो भालू भी उसके पीछे-पीछे चढ़ आया। जब पूरन को जान का जोखिम दिखाई देने लगी तो उसने पेड़ से छलांग लगा दी। लेकिन, भागते समय वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके मुंह, हांथ और पैर में गंभीर चोट आने पर इलाज के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मडियादो लाया गया।
बता दें मडियादो पन्ना टाइगर रिजर्व का बफर एरिया है यहां पर तेंदुओं के साथ ही भालू भी हैं। यह जानवर जंगली क्षेत्र में इसी तरह ग्रामीणों पर हमला करते हैं ।