फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: बालाकोट हत्याकांड खुलासा, रुपयों के लालच में परिजनों ने की थी दामोदर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Apr 2024 04:13 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के बालाकोट हत्याकांड का खुलासा हो गया है। रुपये-पैसे के लालच में परिजनों ने ही दामोदर की हत्या की थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के बालाकोट गांव में हुई दामोदर बंसल की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। परिवार के लोगों ने ही रुपये-पैसे के लालच में इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देहात थाना के बालाकोट गांव में सात, आठ मार्च की रात दामोदर, 52 वर्ष, के घर में घुसे अज्ञात आरोपियों ने दामोदर के हाथ-पैर बांधे और मुंह में कपड़ा ठूंसकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। सुबह दामोदर अपने घर में मृत अवस्था में मिला था। उसके दोनों हाथ और पैर कपड़े से बंधे मिले थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा था। इस घटना को मृतक की नातिन देखा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से मामले की जानकारी ली।

परिजनों ने बताया कि परिवार में एक महिला की डिलेवरी होने पर सभी लोग जिला अस्पताल में थे। दामोदर घर पर था। अज्ञात आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर धारा 302, 201, 394,460,34 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया। पुलिस ने पड़ोस में ही रहने वाले परिवार के अन्य लोगों से पूछताछ की और कुछ लोगों पर संदेह होने पर इस पूरे हत्याकांड का खुलासा हो गया। पता चला कि बकरियों को बेचने के बाद जो रुपये दामोदर को मिले थे उसके लालच में ही रिश्ते के भाइयों और अन्य लोगों ने हत्याकांड को अंजाम दिया था। एसपी के निर्देशन में टीम गठित की गई थी। साइबर सेल की मदद से देहात थाना प्रभारी रविंद्र बागरी ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने 55 हजार रुपये नगद एवं सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए थे, जिसे बरामद किया गया है।
विज्ञापन


यह हैं आरोपी
पकड़े गए आरोपियों में इंदूर पिता हल्ले बंसल, 19 वर्ष, निवासी ग्राम मनका हाल निवासी ग्राम बालाकोट, चंदन उर्फ राजा पिता हीरालाल बंसल, 19 वर्ष, निवासी ग्राम बालाकोट, नीतेश पिता मूलचंद बंसल, 32 वर्ष, निवासी ग्राम बालाकोट एवं एक अपचारी बालक निवासी ग्राम बालाकोट को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी बबलू बंसल निवासी ग्राम बालाकोट थाना दमोह देहात फरार है। आरोपियों के पास चांदी के जेवरात कीमती लगभग 50,000 रुपये, नगद रुपये 26500, 4 मोबाइल कीमती 48000 रुपये शामिल है। कुल जब्त मशरूका की कीमत 1.24 लाख बताई जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें