फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: दमोह से जबलपुर जा रही महिला का यात्री बस से सोने के जेवरों से भरा बैग चोरी, पुलिस में दिया आवेदन

Wed, 01 May 2024 07:25 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह से जबलपुर जा रही महिला का यात्री बस से सोने के जेवरों से भरा बैग चोरी हो गया। महिला ने पुलिस में आवेदन दिया है।
विज्ञापन
परिजनों के साथ बैठी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर निवासी एक महिला दमोह के माला बम्होरी गांव अपनी बहन के घर से वापस जबलपुर जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने उसके लाखों रुपये के सोने के जेवरों से भरा पर्स चुरा लिया। महिला जब जबलपुर बस स्टैंड पर उतरी और जेवरात का पर्स नहीं मिला तो उसने माढ़ोताल थाने पहुंचकर पुलिस में आवेदन दिया।

विज्ञापन


जबलपुर के आनंद नगर अधारताल निवासी महिला फरहानाज ने माढ़ोताल थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन के घर माला बम्होरी थाना नोहटा गई थी। बुधवार को वह राजरानी ट्रैवल्स से अपने घर जबलपुर आ रही थी। मेरे पास एक पर्स था, जिसमें सोने की एक चेन, लॉकेट, दो हार, दो अंगूठी, कान के झुमके, एक नाक की लौंग थी।

यात्री बस में मेरे बगल की सीट में दो महिलाएं पहले से बैठी थी, जो जबेरा बस स्टैंड में उतरी उसके बाद एक व्यक्ति मेरे साथ एक सीट में बैठकर कटंगी तक आया, उस पर ही चोरी का शक है, जिसने सोने के जेवरों से भरा बैग चुराया है, जिसकी रिपोर्ट माढोताल थाना जबलपुर में आवेदन देकर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें