दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थानांतर्गत एक व्यक्ति का एक लाख रुपए से भरा बैग चोरी हो गया। घटना गुरुवार दोपहर बाजार में घटित हुई जब युवक बैंक से पैसे निकालकर एक किराना दुकान पर पहुंचा और पानी पीने लगा। उसी दौरान किसी ने रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया। थैला गायब होते ही हड़कंप मच गया, क्योंकि एक पल में यह घटना हो गई। पीड़ित घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ें-
पावर प्लांट की बस ने ली मजदूर की जान, गुस्साए ग्रामीणों ने फूंक डाली बस; जमकर हुआ बवाल; तस्वीरें
जानकारी के अनुसार तेंदूखेड़ा के वार्ड क्रमांक 11 निवासी प्रकाश साहू ने अपनी बहन के साथ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की तेंदूखेड़ा शाखा से 1 लाख 17 हजार रुपए निकाले। इसके बाद बस स्टैंड के पास स्थित किराना स्टोर पर खरीदारी करने पहुंचे थे। प्रकाश साहू ने बताया कि उन्होंने 2 हजार रुपए अपनी जेब में रखे थे, जबकि शेष 1 लाख 15 हजार रुपए एक थैले में रखे थे। इसके बाद वह दुकान पर पानी चले गए और उन्होंने काउंटर पर नोटों से भरा थैला रख दिया। पानी पीने के बाद जब उन्होंने काउंटर की ओर देखा तो थैला गायब हो गया। आसपास देखा लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत तेंदूखेड़ा थाने में दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
ये भी पढ़ें-
फ्लाईओवर विवाद में HC में रिपोर्ट पेश, 90 नहीं बल्कि 119 डिग्री का निकला ब्रिज, अगली सुनवाई 17 सितंबर
पीड़ित ने बताया उन्हें अंदेशा है बैंक से पैसे निकालकर जब वह बाहर निकले, किसी के द्वारा उनकी रेकी की गई। मौका मिलते ही एक लाख रुपए से भरा बैग आरोपी ने उड़ा दिया। मामले में तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी नीतेश कुमार जैन ने बताया कि पुलिस पूरी गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। पास की दुकान के सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।