फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: क्रिकेट खेलकर आ रहे युवक को मारी गोली, पेट्रोल को लेकर हुआ विवाद

Thu, 20 Feb 2025 09:40 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने गनशॉट की पुष्टि की है, और पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में आने वाली जेरठ चौकी के हिनौता तिराहे पर बुधवार शाम क्रिकेट खेलकर आ रहे एक बाइक सवार युवक को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। आरोपी घटना के बाद भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंची और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। युवक का इलाज जारी है। पथरिया टीआई सुधीर बेगी भी घायल से जानकारी लेने जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


32 वर्षीय घायल हरिओम जाटव ने बताया कि रास्ते में उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। वहीं से आ रहे दो लोगों से उसने पेट्रोल मांगा। उन्होंने पेट्रोल नहीं दिया और बहसबाजी शुरू कर दी। विवाद के बीच मैं जैसे ही पलटा तभी पीछे से किसी ने गोली मार दी। मैं नहीं जानता कि आरोपी कौन हैं, लेकिन इतना पता है कि वह इस क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों की शक्ल देखकर वह पहचान जाएगा।

पथरिया टीआई सुधीर बेगी का कहना है की घायल युवक अपने किसी साथी के साथ क्रिकेट मैच खेल कर बाइक से बुधवार शाम वापस आ रहा था। हिनोता तिराहे पर बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। उसने वहां से निकल रहे किसी व्यक्ति से पेट्रोल मांगा था, जिस पर उनके बीच विवाद हुआ। आसपास के लोगों ने बताया की गोली चलने जैसी आवाज आई है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। ड्यूटी डॉक्टर महेश कुमार ने गन शॉट की पुष्टि की है। फिलहाल युवक की हालत ठीक है उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें