फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: फर्जी सील लगाकर खाद की बोरियां ले गया युवक, पुलिस ने साथ देने वाली महिला को भी बनाया आरोपी

Fri, 19 Sep 2025 06:53 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में सजल साहू फर्जी सील और पर्ची बनाकर यूरिया की बोरियां लेने पहुंचा, लेकिन गोदाम कर्मचारियों ने पकड़ लिया। युवक ने बताया कि उसने महिला पूनम लोधी से सील बनवाई थी। गोदाम प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
खाद लेने लगी भीड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा के डबल लाक में यूरिया खाद गोदाम पर गुरुवार को बड़ी गड़बड़ी पकड़ी गई। यहां तेंदूखेड़ा निवासी सजल साहू फर्जी सील लगाकर खाद की बोरियां लेने पहुंच गया। बताया जा रहा है कि वह इससे पहले भी फर्जी पर्ची से खाद ले जा चुका था, लेकिन इस बार गोदाम पर तैनात पल्लेदारों ने उसकी करतूत पकड़ ली। गुरुवार को युवक फर्जी सील साइन की कूटरचित खाद पर्ची दिखाकर एक बार चार और दूसरी बार में दो खाद की बोरी लेने आया था, लेकिन मंडी में तैनात पल्लेदार दुर्गा अहिरवार ने पर्ची देखकर उसे पकड़ लिया। इस दौरान भी युवक विरोध कर रहा था और अवैध रूप से खाद की बोरी लेने की कोशिश कर रहा था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक ने फर्जी सील एक महिला से

विज्ञापन

बनवाई थी। अब इस मामले की पुलिस जांच करेगी।

ये भी पढ़ें- डिजिटल फरेब: अनजान वॉट्सएप कॉल से इश्क में पड़ी डॉक्टर की पत्नी, प्रेमी की इस शर्मनाक डिमांड ने कर दिया बर्बाद

फिलहाल गोदाम प्रभारी तूफान पटेल ने पुलिस को लिखित आवेदन में शिकायत दी। इसमें उसने बताया कि सजल साहू दो अलग-अलग फर्जी पर्चियां लेकर आया था। इनमें एक पर्ची पर चार बोरी और दूसरी पर दो बोरी खाद दर्ज थी, मगर पर्ची जांचते ही गड़बड़ी पकड़ ली गई और युवक को रोक लिया। तेंदूखेड़ा पुलिस ने सजल पिता शैलेन्द्र साहू निवासी वार्ड क्रमांक 12 तेंदूखेड़ा एवं एक महिला के खिलाफ अपराध धारा 318 (4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी नितेश जैन ने कहा कि युवक ने बताया कि उसने पूनम लोधी नामक महिला से राज्य विपरण संघ की सील बनवाई थी और घर से ही पर्ची काट ली थी। दोनों पर मामला दर्ज किया गया है और आगे जांच चल रही है। गौरतलब है कि इन दिनों खाद की भारी किल्लत है और गोदामों पर किसानों की भीड़ उमड़ रही है। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर कुछ लोग फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। यहां पर फर्जीवाड़ा यूरिया को लेकर हुआ है जबकि अभी डीएपी की सप्लाई आई ही नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें