फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, तीन की मौत

Thu, 29 May 2025 11:30 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि दमोह–छतरपुर मार्ग पर मारा गांव के समीप बाइक सवार तीन युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर में मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर पड़ी बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी के मारा गांव के पास गुरुवार सुबह शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अज्ञात गाड़ी पुलिस विभाग का सरकारी वाहन बताया जा रहा है। तीनों शवों को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया और शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हनीमून पर गए इंदौर के नव दंपति का छह दिन बाद भी सुराग नहीं, क्या कर रही मेघालय पुलिस?

जानकारी के अनुसार, तेजगढ़ थाना क्षेत्र के वादों पहाड़ गांव निवासी चंदन पिता गेंदालाल अहिरवार (26), सोनू पिता नंदराम (25), संदीप पिता रामजी अहिरवार (24) बुधवार रात बाइक से शादी समारोह में शामिल होने जेरठ गांव गए थे। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे वापस आते समय मारा गांव के समीप बाइक सवार पुलिस के किसी सरकारी वाहन से टकरा गए और उछलकर दूर जा गिरे। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। चालक मौके पर नहीं मिला। सुबह लोगों ने शव देखे तो नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस को सूचित किया गया। तीनों शव अज्ञात थे, इसलिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। सूचना मिलते ही सीएसपी अभिषेक तिवारी भी जिला अस्पताल पहुंचे और मृतकों की शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई और जब परिवार के लोग आ गए तब शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रेन से गिरी पत्नी, बचाने के लिए कूदा वकील पति, गोद में उठाकर लगाई दौड़; पर डॉक्टर के शब्दों ने किया सन्न

अज्ञात वाहन की तलाश कर रही पुलिस
सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि दमोह–छतरपुर मार्ग पर मारा गांव के समीप बाइक सवार तीन युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर में मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। टक्कर मारने वाला वाहन कौन सा है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें