फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमोह में मिला वृद्ध का शव: पास में मिली चप्पल और टॉर्च, हत्या और हादसे के एंगल से जांच शुरू

Mon, 24 Aug 2026 08:21 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम कोटातला के बाहर रविवार शाम 60 वर्षीय रमेश यादव का शव सुनसान मैदान में मिला। घटनास्थल से चप्पल, पेंट और टॉर्च बरामद हुई है। शव पर बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस हत्या और हादसे दोनों एंगल से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के देहात थाना क्षेत्र के जबलपुर नाका चौकी के समीप ग्राम कोटातला के बाहर रविवार शाम करीब 6 बजे सुनसान मैदान में 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की पहचान रमेश पिता मुन्नीलाल यादव, निवासी भड़ावारी के रूप में की है।
विज्ञापन


रोज की तरह घर से निकले थे रमेश
परिजनों के अनुसार, रमेश रोज की तरह किसी काम से घर से निकले थे। इसके बाद उनका शव गांव के बाहर खुले मैदान में पड़ा मिला। शव मिलने की खबर जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों तक पहुंची, मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने मामले में किसी अनहोनी की आशंका जताई है। घटनास्थल के पास चप्पल, पेंट और टॉर्च भी मिली है, जिसके चलते पुलिस ने मौके से जुड़ी परिस्थितियों को जांच का हिस्सा बनाया है।

शव पर चोट के स्पष्ट निशान नहीं
पुलिस की प्रारंभिक जांच में शव पर किसी तरह के बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


हत्या या हादसा, दोनों पहलुओं पर जांच
देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस हत्या और दुर्घटना समेत दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ घटनास्थल से जुड़े तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा।

ये भी पढ़ें-  एमपी पर मानसूनी सिस्टम मेहरबान: 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 27 अगस्त तक थमेगा नहीं दौर
विज्ञापन


पुलिस जुटा रही घटनाक्रम से जुड़े तथ्य
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रमेश घर से निकलने के बाद किस रास्ते से कोटातला के मैदान तक पहुंचे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाय पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें