फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह में दर्दनाक हादसा, खेलते-खेलते सेप्टिक टैंक में जा गिरा मासूम; मौत से मचा हड़कंप

Sun, 23 Aug 2026 10:47 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के तारादेही थाना क्षेत्र के ग्राम डहरा में शौचालय निर्माण के लिए करीब पांच महीने से खुले पड़े गड्ढे में गिरने से दो साल के मासूम महेंद्र की मौत हो गई। बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया था। परिजनों ने चप्पल देखकर गड्ढे में तलाश की, जिसके बाद मासूम का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पांच माह से खाली पड़े सेफ्टिक टैंक में डूबने से मासूम की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के तारादेही थाना क्षेत्र के ग्राम डहरा में शनिवार को दर्दनाक हादसे में दो साल के मासूम की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मासूम घर के पास शौचालय निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गया। घटना के समय उसके परिजन खेत में गए हुए थे और घर पर उसकी बड़ी बहन मौजूद थी। परिजन जब खेत से लौटे और मासूम घर पर नहीं मिला तो उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान गड्ढे में उसकी चप्पल तैरती दिखाई दी। आशंका होने पर गड्ढे में तलाश की गई, जहां मासूम का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


करीब पांच फीट गहरा था गड्ढा
जानकारी के अनुसार, ग्राम डहरा निवासी मोहन गोंड के घर पर सरकारी योजना के तहत शौचालय निर्माण के लिए करीब पांच फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। बताया जा रहा है कि यह गड्ढा करीब पांच महीने पहले खोदा गया था, लेकिन इसके बाद शौचालय का निर्माण पूरा नहीं कराया गया। गड्ढा लंबे समय से खुला पड़ा था और बारिश के कारण उसमें पानी भर गया था। शनिवार को मोहन गोंड के परिवार के सदस्य खेत में गए हुए थे। इसी दौरान उनका दो वर्षीय बेटा महेंद्र खेलते-खेलते घर के आसपास पहुंच गया और पानी से भरे खुले गड्ढे में गिर गया। काफी देर बाद जब परिजन वापस लौटे तो मासूम दिखाई नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने आसपास तलाश शुरू की।

चप्पल देखकर गड्ढे में तलाश की
परिजनों ने आसपास तलाश की तो उन्हें पानी से भरे गड्ढे में मासूम की चप्पल तैरती हुई दिखाई दी। इसके बाद उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने गड्ढे में देखा तो मासूम महेंद्र का शव पानी में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  उज्जैन में स्वाइन फ्लू की दस्तक: महिला की मौत के बाद खाचरोद में मिला दूसरा H1N1 केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

पांच महीने से अधूरा पड़ा था निर्माण
मासूम की मौत के बाद खुले और अधूरे गड्ढे को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया गया है कि शौचालय निर्माण के लिए खोदा गया गड्ढा करीब पांच महीने से खुला पड़ा था। इस दौरान न तो शौचालय का निर्माण पूरा कराया गया और न ही गड्ढे को सुरक्षित तरीके से बंद किया गया। बारिश के बाद इसमें पानी भर गया, जिससे यह जानलेवा बन गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
घटना के बाद तारादेही पुलिस ने मर्ग और पंचनामा कार्रवाई की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 

 

5 माह से खाली पड़े सेफ्टिक टैंक में डूबने से मासूम की मौत

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें