दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर मारुताल के समीप सोमवार दोपहर 18 चक्का ट्रॉला अचानक से अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे उतर गया। सामने एक बाउंड्री वॉल से टकरा गया। बता दें कि ट्रॉला की लंबाई इतनी अधिक थी कि आधा हिस्सा रोड पर था और आधा सड़क से नीचे, जिससे यातायात बाधित रहा और क्रेन की मदद से ट्राला को सड़क से खिसकाया गया, तब जाकर रास्ता खुला।
ट्राला चालक बहादुर सिंह ने बताया, वह कुछ क्रेन के पार्ट्स लेकर लुधियाना से रायपुर जा रहा था। देहात थाना के मारुताल गांव के समीप पहुंचते ही एक बाइक सवार सामने आ गया, जिसे बचाने के लिए स्टियरिंग मोड़ा तो पूरा ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और सामने बाउंड्री वॉल से टकरा गया।
इस हादसे में उसे मामूली चोट आई है। ट्रॉला की लम्बाई अधिक होने से आधा हिस्सा सड़क पर था और ड्राइवर का केबिन सड़क से नीचे। स्थानीय लोगों ने मदद कर उसे बाहर निकाला और क्रेन की मदद से पिछला हिस्सा सड़क से हटाया और ट्रॉला आगे बढ़ाया, तब जाकर यातायात सही हुआ।