फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमोह : लोकायुक्त की टीम ने बाबू को 3 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Tue, 25 Jan 2022 05:56 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

लोकायुक्त की टीम ने आदिम जाति कल्याण विभाग में बाबू के पद पर पदस्थ पीएल कोरी को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दमोह: रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में संचालित आदिम जाति कल्याण विभाग में बाबू के पद पर पदस्थ पीएल कोरी को लोकायुक्त ने को 3000 रुपये की लेते गिरफ्तार किया है। मामला जिले के पथरिया विकासखंड के अंतर्गत आने वाले लखरोनी गांव का है। लखरोनी गांव के रहने वाले रेवाराम अहिरवार ने लोकायुक्त से बाबू के रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। रेवाराम अहिरवार की नाबालिग बेटी को एक मामले की शिकायत के एवज में शासन से सहायता राशि मिलने वाली थी। उस राशी को अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग के बाबू ने 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित बाबू को दो बार में 2 हजार रुपये की राशि दे चुका था। रिश्वत के 3 हजार रुपये बचे थे। पीड़ित ने लोकायुक्त में शिकायत की, जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में छापा मारकर रिश्वतखोर बाबू को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार बाबू उसे परेशान कर रहा था और बेटी को मिलने वाली सहायता राशि में अड़ंगा डाल रहा था, जिसके चलते उसने बाबू की शिकायत दर्ज की थी। वहीं लोकायुक्त इंस्पेक्टर मंजू सिंह ने बताया कि पीड़ित के द्वारा लोकायुक्त एसपी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। बाबू को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। बता दें कि दमोह जिले में लगातार रिश्वतखोर कर्मचारियों को पकड़ने का दौर जारी है। इसके बावजूद भी हर दिन ही लाखों रुपए की रिश्वत देने के लिए जिले में लोग मजबूर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें