फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: चटाई में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, दमोह पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

Mon, 26 Jun 2023 08:15 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में गांजे की तस्करी का मामला सामने आया है। एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह कार में चटाइयों में छिपाकर गांजा ले जा रहा था। पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले की देहात थाना पुलिस ने गांजा तस्कर को पकड़ा है। आरोपी चटाई में 6 लाख रुपये का गांजा छिपाकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन


दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह को खबर मिली कि एक फोर व्हीलर में अवैध गांजा ले जाया रहा है। जिस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की और देहात थाना के सिद्द बाबा चौराहे के पास एक फोर व्हीलर गाड़ी को पकड़ा। गाड़ी में बैठे शख्स से पूछताछ की गई तो उसने खुद को सागर जिले के खुरई का होना बताया। तलाशी के दौरान डिग्गी में जमीन पर बिछाई जाने वाली चटाइयां रखी थीं। ये चटाइयाँ फूली हुई थीं। जब इन्हें खोलकर देखा तो अंदर दो-दो किलो के पॉली पैक मिले जो अक्सर दवाइयों की पेकिंग में इस्तेमाल किए जाते हैं। जब पुलिस ने इसे को खोला तो इनके अंदर गांजा निकला। जिसके बाद पुलिस ने 15 पैकेट्स से 30 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत करीब  6 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें