फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: महिला आरक्षक ने की आत्महत्या, डेढ़ महीने के बेटे की मौत से थी डिप्रेशन में, दो साल पहले हुई थी शादी

Tue, 21 Feb 2023 06:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्यप्रदेश में दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन में एक महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर दमोह एसपी समेत पुलिस बल पंहुचा और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
महिला आरक्षक ज्योति चढ़ार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के नोहटा थाना में पदस्थ महिला आरक्षक ज्योति चढ़ार (30) ने सोमवार रात पुलिस लाइन के सरकारी क्वॉर्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह ड्यूटी करके अपने घर पुलिस लाइन लौटी थी और दमोह पहुंचने के बाद उसने अपने घर में ही फांसी लगा ली।

विज्ञापन


जब उसके आरक्षक पति ने उसे फोन लगाया और ज्योति ने फोन नहीं उठाया तो वह  ज्योति की बहन के साथ कुछ देर बाद घर पहुंचा। वहां देखा तो दरवाजे अंदर से बंद थे और ज्योति फांसी पर लटकी हुई थी। बता दें कि साल 2015 में ज्योति के पिता चतुर्भुज चढ़ार (50) ने भी खुद को राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, पुलिस रिकार्ड में इसकी पुष्टि नहीं हुई। बल्कि इस घटना को एक्सीडेंट बताया गया। पिता पुलिस लाइन के आर्म्स शाखा में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ थे।

ज्योति साल 2012 में कांस्टेबल में हुई थी भर्ती...
ज्योति साल 2012 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई थी। उनके पति अमित भी सागर में एसएएफ में पदस्थ हैं। करीब तीन महीने पहले ज्योति के यहां डिलीवरी हुई थी, जिसमें लड़का हुआ था, लेकिन एक महीने बाद अचानक लड़के की मौत हो गई थी, जिसके बाद से ज्योति तनाव में थी। सोमवार को नोहटा में ड्यूटी करने के बाद शाम को वह घर आई थी और अपने कमरे में जाकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


उसके आरक्षक पति ड्यूटी पर थे और बार-बार उसे फोन लगा रहे थे, लेकिन जब ज्योति ने कॉल अटेंड नहीं की तो उन्हें संदेह हुआ और वह घर पहुंचे। वहीं, मृतिका की बहन ने बताया की ज्योति जबलपुर नाका अपनी मां के घर आई थी और खाना खाने के बाद वह क्वॉर्टर चली गई थी, बाद में उसका शव फंदे से लटका मिला। एसपी राकेश सिंह ने बताया, महिला आरक्षक का शव फांसी पर लटका मिला है। कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है। परिजनों से पता चला है कि महिला आरक्षक संतान की मौत होने से अवसाद ग्रस्त थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें