फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: बिजली के तार की चपेट में आई गाय की मौत, उसका शिकार करने आए तेंदुए की भी करंट से मौत

Fri, 17 Mar 2023 04:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

बमनी गांव में बिजली की चालू लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर जाने से वहां खड़ी एक गाय करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। शिकार करने पहुंचा तेंदुआ भी करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से गाय और तेंदुए की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दमोह में गाय और तेंदुए का शव पास-पास पड़े मिले हैं। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभगा की टीम पहुंची और जांच शुरू की। प्राथमिक जांच से पता चला है कि बिजली के तार की चपेट में आने से गाय की मौत हो गई, फिर उसका शिकार करने पहुंचे तेंदुए को भी करंट लगा और उसने भी वहीं दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला दमोह में कुम्हारी के बमनी के जंगल का है। बता दें दमोह जिले के पटेरा वन परिक्षेत्र के कुम्हारी उप वन परिक्षेत्र की खमरिया बीट अंतर्गत बमनी गांव में बिजली की चालू लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर जाने से वहां खड़ी एक गाय करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। उसी समय एक तेंदुए की नजर जमीन पर डली गाय पर पड़ी तो वह शिकार करने पहुंच गया और तेंदुआ भी करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

शुक्रवार सुबह गाय और तेंदुए का शव एक साथ जमीन पर डले थे। यह देखकर ग्रामीणों में हड़कंप के हालात निर्मित हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर डीएफओ एमएस उईके, वन परीक्षेत्र अधिकारी अखिलेश चौरसिया सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां पंचनामा कार्रवाई कर तेंदुए का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


डीएफओ एमएस उइके ने बताया कि 11 केवी लाइन टूटने से गाय उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। करीब दो दिन पहले से यह लाइन टूटी डली है और तभी से गाय भी पड़ी है जिसका शिकार करने तेंदुआ आया और वह भी करंट की चपेट में आ गया और मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जबलपुर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें