फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरने पर दलित को जिंदा जलाने की कोशिश

Thu, 28 May 2015 09:08 AM IST
राजेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में दबंगों ने एक दलित नौजवान को पानी भरने को लेकर हुए विवाद में जिंदा जलाने की कोशिश की। पीड़ित युवक का एक पैर बुरी तरह झुलस गया है और उसे सागर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


यह घटना सागर जिले में बीना के गांव बेलई की है। समरत अहिरवार नामक युवक सरकारी नल पर पीने का पानी भरना चाहता था। इस पर गांव के ही रामसहाय रिछारिया नाम के व्यक्ति से उसकी कहासुनी हो गई।

समरत अपने दो बर्तनों में पानी भरना चाहता था। लेकिन उसे रोका गया तो उसने आपत्ति की। बात मारपीट तक पहुंच गई। गांव के दूसरे लोगों ने बीचबचाव करा दिया।

लेकिन समरत ने पुलिस को बताया कि वह पछतावे के लिए रिछारिया से माफी मांगने गया तो उस पर जलती चिमनी फेंक दी। जिससे वह झुलस गया। एडिशनल एसपी डीआर तेनिवार ने बताया कि आरोपी फरार है और समरत का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें