फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह में लाठी-डंडों से पीटकर दलित युवक की हत्या, छह संदिग्ध लोग गिरफ्तार

Tue, 21 Feb 2023 08:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह एसपी ने बताया कि आमघाट गांव का निवासी दलित युवक शाम को एक किराने की दुकान पर गया था। लौटते वक्त रास्ते में दो अन्य युवकों से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा। परिजन घायल युवक को अस्पताल ले जा रहे थे, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद दमोह पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के आमघाट गांव में एक दलित युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आई है। घटना सोमवार रात को घटी थी। घटना की सूचना मिलते ही दमोह पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस ने छह संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जिले के जबेरा थाना अंतर्गत आने वाले आमघाट गांव में सोमवार रात 23 वर्षीय दलित युवक की गांव के ही लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर रात में ही दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह एएसपी शिव कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रात को ही खोजबीन कर छह संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। मारपीट का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है।

एसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आमघाट गांव में रहने वाला अमर अहिरवाल शाम के समय एक किराने की दुकान पर गया था। वहां से लौटते वक्त रास्ते में कमलेश चौधरी और राम प्रसाद चौधरी से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। मारपीट के बाद घायल युवक करीब 200 मीटर दूर अपने घर तक पहुंचा और घर के सामने जाकर बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इसके बाद परिवार के लोग उसे सिग्रामपुर स्वास्थ्य के लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनसे जिला अस्पताल जाने के लिए कहा। इसके बाद परिवार के लोग युवक को जबलपुर ले जा रहे थे, जहां रास्ते में कटंगी के पास उसकी मौत हो गई।

एसपी ने बताया कि इस मामले में रात में ही कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है, मामले की जांच चल रही है। घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें