फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह में गर्म समोसा छूने पर दलित युवक के साथ मारपीट, पुलिस रिपोर्ट लिखाई तो वापस लेने के लिए धमकाया

Fri, 09 Jun 2023 04:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में एक दलित युवक होटल पर समोसा खाने पहुंचा था। उसने हाथ से समोसों को छूकर देखा कि ठंडे हैं या गर्म। बस इसी बात से होटल संचालक निजाम लोधी भड़क गया और जातिगत अपमान करते हुए उसे पीट दिया। 
विज्ञापन
दमोह में ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे थे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में दलित युवक को सिर्फ इसलिए पीट दिया, क्योंकि उसने होटल में समोसे को छू लिया था। दुकानदार ने लाठियों से मारपीट की, जब युवक ने पुलिस में शिकायत की तो उसके घर पर गाली-गलौज कर रिपोर्ट वापस लेने के लिए धमकाया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के जबेरा थाना के चंडी चौपरा बस स्टैंड का बताया गया है। सुरेंद्र कुमार अहिरवार निवासी  पटी महाराजपुर चंडी चोपड़ा गांव में होटल पर समोसा खाने पहुंचा था। उसने हाथ से समोसों को छूकर देखा कि ठंडे हैं या गर्म। बस इसी बात से होटल संचालक निजाम लोधी भड़क गया और जातिगत अपमान करते हुए सुरेंद्र अहिरवार व उसके चाचा धनीराम अहिरवार का जातिगत अपमान करते हुए लाठियों से पीट दिया।

मामले की शिकायत पीड़ित ने जबेरा थाने में दर्ज करवाई। इसके बाद दुकान संचालक निजाम लोधी अपने साथियों के साथ युवक के घर पहुंचा और गालियां देते हुए रिपोर्ट वापस लेने को कहा। रिपोर्ट वापस ना लेने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर ग्रामवासियों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित गांव के लोगों के साथ दमोह के  एसपी कार्यालय पहुंचा। एसपी को आवेदन देकर पुलिस सुरक्षा  एवं आरोपियों  को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें