फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाली दमाहे हत्याकांड: दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज को पत्र लिखकर याद दिलाई माफियाओं को गाड़ देने वाली बात

Wed, 09 Mar 2022 08:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर बालाघाट जिले के बब्बर सेना के प्रमुख डाली दमाहे की हत्या मामले में कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने पत्र में कहा है कि डाली दमाहे की हत्या में शामिल बजरंग दल के प्रांत मंत्री ललित पारधी के विरुद्ध भी हत्या का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। तभी माफियाओं को गड्ढे में गाड़ देने की मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में एकरूपता नजर आएगी।
 
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह-शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट जिले के बब्बर सेना के प्रमुख डाली दमाहे की हत्या मामले में कार्रवाई करने की बात को लेकर दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि डाली दमाहे की हत्या में शामिल बजरंग दल के प्रांत मंत्री ललित पारधी के विरुद्ध भी हत्या का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। तभी माफियाओं को गड्ढे में गाड़ देने की मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में एकरूपता नजर आएगी।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने कहा है कि पुलिस राजनीतिक दबाव में आरोपी ललित पारधी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से बच रही है। हत्या का आरोपी बजरंग दल का प्रांतीय मंत्री है। आरोप लगाया कि खुद आरएसएस और भाजपा ने ललित पारधी को संरक्षण दे रखा है। डाली दमाहे की हत्या की साजिश में शामिल कुल बारह लोगों में से ग्यारह अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने खानापूर्ति कर ली है। लेकिन मुख्य आरोपी पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। खुद डाली दमाहे की हत्या के प्रत्यक्षदर्शी ने मुख्य आरोपी के तौर पर ललित पारधी का नाम लिया है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि गत वर्षों में प्रदेश में अनेक जिलों में बजरंग दल से जुडे लोग खुली गुंडागर्दी कर रहे हैं। मंडला जिले में ही दो युवकों की गत वर्ष हत्या की गई थी। एक अभिषेक ज्योतिषी को तलवारों से गोंद दिया तथा दूसरे सोनू परोचिया को गोली मारकर जीप से कुचल दिया था। उन्होंने भोपाल में प्रकाश झा की वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान हुई गुंडागर्दी का भी उदाहरण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें