फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: सिरवारी गांव में सिलेंडर फटा, बेटी की शादी के लिए खरीदा अनाज, फर्नीचर और गृहस्थी का सामान जलकर खाक

Mon, 10 Apr 2023 12:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना के सिरवारी गांव में सिलेंडर फटने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। 10 मई को पीड़ित गोरेलाल की बेटी की शादी है, उसने बेटी की शादी के लिए जो सामान लिया था वह भी आग की चपेट में आकर खाक हो गया।
विज्ञापन
सिरवारी गांव में आग से घर का सामान जलकर खाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना जिले के धारकुंडी थाना के सिरवारी गांव में एक मकान में सिलेंडर फटने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग बुझाने के दौरान एक ग्रामीण घायल हुआ है। थाना प्रभारी चतुर्वेदी ने बताया कि घटना शनिवार रात की है। गोरेलाल कोरी के यहां रात का खाना खाकर सब सो चुके थे, इसी दौरान रात एक बजे रसोईघर में आग भड़क गई। गोरेलाल जिस समय ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझा रहा था उसी दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
विज्ञापन


सिलेंडर फटने से निकली चिंगारी की चपेट में आकर ग्रामीण ददोली यादव घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीआई ने बताया कि 10 मई को गोरेलाल की बेटी की शादी है। शादी के लिए खरीदे गए फर्नीचर, बर्तन, अनाज सब जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें