फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में स्वीगी के डिलीवरी ब्वाय ने युवती से की छेड़छाड़, कंपनी ने कहा मोदी जी से करो शिकायत

Sat, 17 Nov 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर में ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली स्वीगी कंपनी के डिलीवरी ब्वाय पर यूवती से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला शुक्रवार की शाम लालाराम नगर इलाके का है जहां पर एक युवती ने स्वीगी से केक ऑर्डर किया था। डिलीवरी ब्वाय लड़की के फ्लैट पर केक देने गया तो लड़की को अकेला देख उस से छेड़खानी करने लगा। 

विज्ञापन


युवती चिल्लाने लगी तो अपार्टमेंट की कुछ महिलाएं बाहर आ गईं और आरोपी को पकड़ने की कोशिश करने लगीं। लड़का सबको धक्का देकर वहां से फरार हो गया। युवती के घर वालों ने पलासिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ऑर्डर नम्बर और मोबाइल नम्बर के आधार पर दो घंटो की मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़ लिया। 

बाद में युवती ने स्वीगी पर शिकायत करने कि लिए नोएडा ऑफिस फोन लगाया तो फोन पर बात करने वाले ने बताया कि हम केवल ग्राहक समस्याएं सुनते हैं। युवती ने हाई अथॉरिटी से बात कराने को कहा और पूछा कि अब वो कहां शिकायत दर्ज कराए। फोन पर व्यक्ति ने जवाब दिया कि आप मोदी जी से शिकायत करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें