फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से अश्लील वीडियो कॉलिंग कर मूक-बधिर युवतियों को कर रहा था परेशान, ऐसे आया गिरफ्त में 

Wed, 11 Jul 2018 07:06 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सायबर सेल ने बुधवार को एक ऐसे बदमाश युवक को गिरफ्तार किया है जो अश्लील वीडियो कॉलिंग कर इंदौर की मूक-बधिर युवतियों को ही परेशान कर रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी युवक खुद भी मूक-बधिर है। 27 वर्षीय आरोपी अमोल महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के ग्राम उककड का निवासी है। आरोपी शख्स अहमदनगर की एक होटल में हेल्पर के तौर पर काम करता है।

विज्ञापन


इस मामले में शहर के सायबर सेल एसपी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि दो मूक-बधिर युवतियों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके मोबाइल पर अज्ञात युवक अश्लील वीडियो कॉलिंग, अश्लील मैसेज कर परेशान कर रहा है।

युवतियों की शिकायत के बाद साइबर सेल ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो मालूम चला कि ये अश्लील वीडियो कॉल्स अहमदनगर से आ रहे हैं। इस जानकारी के बाद पुलिस अहमदनगर पहुंची और आरोपी को गिरफ्त में लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: मां के शव को बाइक पर बांधकर बेटा पहुंचा पोस्टमॉर्टम हाउस
विज्ञापन


बता दें कि पुलिस पूछताछ में आरोपी अमोल ने कबूल किया है कि उसने ही दोनों युवतियों को अश्लील वीडियो कॉल्स किए हैं। अमोल ने यह भी बताया कि उसे इन युवतियों के मोबाइल नंबर ऑनलाइन कम्यूनिटी से मिले थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें