फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में महिला पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं, अफसर देर रात बुलाते हैं बंगले पर

Sat, 09 Jun 2018 03:39 PM IST
क्राइम डेसेक, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में महिलाएं कहीं पर भी सुरक्षित नहीं हैं ये बात तो आप सभी जानते हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जिन लोगों पर महिलाओं की सुरक्षा का दायित्व है, उनके बीच भी वह सुरक्षित नहीं हैं। इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम के पास ऐसी ही शिकायत आई है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस अधिकारी महिला पुलिसकर्मियों का शोषण कर रहे हैं उन्हें जबरन रात को बंगले पर बुलाते हैं।

विज्ञापन


शिकायत में पुलिस कंट्रोल रूम पर पदस्थ एक डीएसपी पर आरोप लगाया गया है कि वह डीआरपी लाइन में पदस्थ महिला पुलिसकर्मियों के साथ शराब पार्टी करते हैं। शिकायत में इसी तरह के आरोप  रिजर्व इंस्पेक्टर (आरआई) पर भी लगाए गए हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि उनके गिरोह में लाइन अफसर, एसएस शुक्ला, सिपाही देवीलाल, विनोद, ड्यूटी टेलर सहित प्रधान आरक्षक सेंगर भी शामिल हैं।

मुख्यालय पहुंची शिकायत के बाद अफसरों को दो महिला सिपाही और एक पुरुष सिपाही पर शक था, जिसके बाद उनका तबादला कर दिया गया। मामले की जांच भी शुरू हो चुकी है। इस दौरान महिला आईपीएस ने डीएसपी, आरआई, लाइन अफसर समेत करीब 50 पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ की है। 
विज्ञापन


शिकायत में डीएसपी के करीबी पुलिसकर्मियों पर भी आरोप लगे हैं कि वह महिला सिपाहियों को देर रात बंगलों में जाने के लिए दबाव बनाते थे। इस मामले की जांच डीआईजी हरि नारायण चारी मिश्र ने महिला आईपीएस वाहनी सिंह को सौंप दी है। ड्यूटी टेलर पर भी आरोप है कि वह डीएसपी के इशारे पर कमिशन लेकर ड्यूटी लगाया करता था। 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पुलिस लाइन के वरिष्ठ अफसर ट्रेनी अफसरों से करीबी बनाते थे। मामला महिलाओं के शोषण और वरिष्ठ अफसरों द्वारा शराब पार्टी का होने के कारण गंभीरता से जांचा जा रहा है। एएसपी वाहनी के मुताबिक उन्होंने शिकायत में आठ बिंदुओं पर संदेही अफसरों और करीब 50 पुलिसकर्मियों से पूछताछ की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें