फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर सोनू निगम को समर्थन देने वाले को चाकू से गोदा

Sat, 22 Apr 2017 04:58 PM IST
amarujala.com, Presented By : मोहित
विज्ञापन
सोनू निगम (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मशहूर सिंगर सोनू निगम के अजान को लेकर किए गए विवादित ट्वीट को समर्थन देना मध्य प्रदेश के एक युवक को भारी पड़ गया। मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन का है जहां दो गुटों के बीच सोनू निगम के ट्वीट को फेसबुक पर समर्थन देने को लेकर आपस में बयानबाजी हुई और वह खूनी संघर्ष में बदल गई।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक, फैजान खान ने शिवम नाम के शख्स को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। शिवम ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा था कि 'अब से वह सिर्फ सोनू निगम के ही गाने सुनेगा।' 

फेसबुक कमेंट पर विवाद के बाद शिवम अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन का जश्न मना रहे थे तभी दूसरे गुट के लोग भी वहां पहुंच गए और उन पर चाकुओं से हमला बोल दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास के लिए एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोनू निगम ने हाल ही में मस्जिद में होने वाली अजान को लेकर एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें खूब बुरा-भला कहा और ट्रोल किया गया। विवाद तब और गहरा हो गया जब मौलाना कादरी ने फतवा जारी करते हुए कहा जो भी सोनू निगम का मुंडन कर और जूतों की माला पहनाकर देशभर में घुमाएगा, उसे 10 लाख रुपए इनाम दिया जाएगा।

हालांकि इसके बाद सोनू निगम ने अपना सिर मुंडवा लिया और कहा कि उनकी बात का बतंगड़ बनाया गया। इसके बाद मौलवी ने कहा कि अभी मेरी एक शर्त पूरी हुई है, 10 लाख रुपए तैयार हैं। लेकिन फटे जूतों की माला पहनकर पूरे देश में घूमना होगा। वहीं सोनू निगम के खिलाफ औरंगाबाद के बाद पानीपत में भी इस विवाद पर शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें