फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: 12 घंटे तक बंधक बनाई गई मॉडल ने आरोपी के लिए मांगी फांसी की सजा

Sat, 14 Jul 2018 03:18 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को 12 घंटे तक हिला देने वाले मॉडल बंधक मामले में पहली बार पीड़िता मीडिया के सामने आई है। उसका कहना है कि आरोपी रोहित को फांसी की सजा होनी चाहिए। मॉडल ने कहा, 'रोहित कह रहा था कि अगर शादी नहीं करोगी तो पहले तुम्हें गोली मारूंगा और बाद में खुद को। मैंने जान बचाने के लिए शादी की हामी भरी थी।'

विज्ञापन


मॉडल का कहना है कि इससे पहले रोहित 28 फरवरी को उसके घर में पिस्टल लेकर घुसा था। वह बार बार शादी के लिए दवाब बना रहा था। पीड़ता बीएसएनल के पूर्व महाप्रबंधक की बेटी है। उसने कहा कि रोहित उसे बंधक बनाने के बाद कह रहा था, 'देखो कितना मीडिया आ गया है अब मैं फेमस हो जाउंगा।' मॉडल का कहना है कि अगर रोहित को फांसी नहीं हुई तो वह उसे और उसके परिवार को मार देगा।

पुलिस जांच के लिए आरोपी को घटनास्थल लेकर गई जिसके बाद उसे कोर्ट में पेशी के लिए ले जाना था। इसी बीच वहां मौजूद एक महिला ने उसे थप्पड़ मारा। बाद में वहां वहां और भी महिलाएं आ गईं और उसे जूते, चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। फिर भी रोहित के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं था। वह कह रहा था कि उसका प्यार एकतरफा है और मॉडल भी उससे शादी करना चाहती है लेकिन अपने परिवार के डर से मना कर रही है।
विज्ञापन


आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच भी करवाई जो कि सामान्य पाई गई। इसके बाद मनोचिकित्सक से उसकी काउंसलिंग भी करवाई गई। आरोपी पर पुलिस ने मॉडल और एसआई की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं मिसरौद पुलिस तो उसका जुलूस निकालने की तैयारी में है। आरोपी से उसका परिवार भी परेशान है और उसके पिता उसे संपत्ति से बेदखल कर चुके हैं।

विज्ञापन

मॉडल को दिया था झांसा

उसके पिता का कहना है कि उसके साथ जो चाहे वो करो। उसके गांव वालों का कहना है कि वह गांव में मॉडल की तस्वीर दिखाकर उससे शादी की बात बोलता था। वहीं उसने मॉडल को भी झांसा दिया। उसने उससे कहा था कि उसकी खुद की फैक्ट्री है जबकि उसके पास कुछ भी नहीं था।

गौरतलब है कि सिरफिरे आशिक रोहित ने मॉडल को उसके घर के अंदर बंधक बना लिया था। 12 घंटों तक चली बातचीत के बाद शुक्रवार शाम दोनों बाहर निकल पाए। लड़की घायल हो गई थी। हालांकि उसे स्ट्रेचर में ले जाया गया लेकिन उसकी हालत स्थिर थी।

फॉर्च्यून सिटी के एक अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल में बंधक बनाई गई मॉडल एमटेक की छात्रा होने के साथ ही मॉडल भी है। रोहित की मुंबई में युवती से मुलाकात हुई थी। वह लगभग दो महीने से लड़की का पीछा कर रहा था। उसने वीडियो कॉलिंग के जरिए अपनी कुछ मांगे रखी थीं।

पीड़ित लड़की ने भोपाल में आरोपी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि जमानत पर छूटने के बाद से उसने लड़की का पीछा करना शुरू कर दिया था। हालांकि सिंह ने एक निजी न्यूज चैनल को यह भी बताया कि उसे पुलिस द्वारा परेशान किया गया था। समाचार चैनल के मुतबाकि सिंह ने कहा, "जब मैं भोपाल पहुंचा, तो मेरे खिलाफ एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने मुझे परेशान किया, मुझे यातना दी, यही कारण है कि मैंने यह कदम उठाया।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें