मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सह सचिव अल्पेश शाह पर अंडर-19 टीम की एक महिला क्रिकेटर से यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है।
यह शिकायत एसोसिएशन के एक वरिष्ठ सदस्य ने की है, जिसमें कहा गया है कि उनकी पोती को सह सचिव ने आर्शीवाद देने के लिए बुलाया और इस बहाने छेड़खानी की।
जानकारी के मुताबिक शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब पीड़िता धक्का देकर भागने लगी तो सह सचिव ने यह धमकी दी कि तुम कभी क्रिकेट नहीं खेल पाओगी। एसोसिएशन ने इस मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है।
एसोसिएशन के चेयरमैन एमके भार्गव के मुताबिक इस मामले में सह सचिव अल्पेश शाह से बातचीत की जा चुकी है।
अल्पेश का कहना है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। लेकिन फिर भी क्योंकि शिकायत की गई है इसलिए एसोसिएशन पूरे मामले की छानबीन करेगा।