फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रतलाम में 15 कॉलोनियों के 48 कॉलोनाइजरों पर शिकंजा कसा, नियमों की अवहेलना कर काटे थे प्लॉट

Thu, 06 Apr 2023 01:54 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

मध्यप्रदेश के रतलाम में पुलिस ने अवैध कॉलोनी काटने वाले डेवलपर्स पर शिकंजा कस दिया है। नियमों की अवहेलना कर प्लॉटिंग करने वाले 48 कॉलोनाइजरों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। 
 
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम में नियमों के विपरीत कॉलोनियों की खेती करने वालों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने एक बार फिर से शिकंजा कसा है। प्रशासन के प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस ने 15 कॉलोनियों के 48 कॉलोनाइजर के खिलाफ नियमों के विपरीत कॉलोनी काटने का मुकदमा दर्ज किया है। इसके पूर्व भी क्षेत्र के कॉलोनाइजरों के खिलाफ पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


रतलाम जिले के ग्रामीण अंचल और अन्य विकासखंडों में कॉलोनाइजरों पर हो रही कार्रवाई को लेकर अब पुलिस और प्रशासन पर भेदभाव के आरोप भी लग रहे हैं। रतलाम में अब तक किसी कॉलोनाइजर के खिलाफ नगर निगम ने केस दर्ज नहीं कराया है। सबसे पहले कलेक्टर के निर्देश पर ही रतलाम में नियमों के विपरीत कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजर की सूची तैयार हुई थी। यह सूची पुलिस के पास भी पहुंची लेकिन पुलिस, प्रशासन और नगर निगम के आपसी तालमेल के अभाव में दोषियों पर केस दर्ज नहीं हुआ है।

जावरा में जिन 14 कॉलोनियों के डेवलपर्स पर केस दर्ज हुआ है, उनमें माली समाज की कॉलोनी के मोहम्मद हुसैन, ईदगाह रोड कॉलोनी में भेरूलाल और नौ अन्य, नरसिंह कॉलोनी में नरसिंह धाकड़, जैन कॉलोनी में विपिन कुमार जैन, अरब साहब कॉलोनी 2 में फरीद हुसैन, अरब साहब कॉलोनी 3 में पीर मोहम्मद और छह अन्य, सांवरिया एक्सटेंशन में बच्छराज चोपड़ा, नाना साहब के मोहल्ले में अनवर हुसैन 8 अन्य, कृष्णा कॉलोनी में देवी लाल यादव, महावीर कॉलोनी में कैलाश चंद्र धाकड़, फुल शाह दाता कॉलोनी में मोहम्मद गुलाम, मोहम्मद अजहर, नाना साहब का मोहल्ला रशीद और हुसैन, मिनीपुरा कॉलोनी में तेज कुंवर, करण सिंह, नागु सिंह, नाना साहब का मोहल्ला उस्मान गनी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं दूसरी ओर पिपलोदा थाना पुलिस द्वारा जिनिंग फैक्ट्री रोड बोहरा कॉलोनी में संगीता देवी और छह अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें