फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid19: भोपाल और इंदौर में अब शादियों के लिए नियमों में दी गई ढील, शामिल हो सकेंगे अधिक लोग

Thu, 25 Jun 2020 10:28 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित भोपाल और इंदौर में शादियों के मानदंडों में ढील दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक अब नागरिकों को दोनों जिलों में शादियों के आयोजन के लिए अधिकारियों से पूर्व अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी। राज्य में कोरोना मामलों के आधे से अधिक मामले भोपाल और इंदौर से हैं और दोनों ही इलाके रेड जोन घोषित हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा, 'ताजा राहत के मुताबिक, इंदौर में 50 लोग शादियों में शामिल हो सकते हैं, जबकि भोपाल में 40 मेहमानों को जाने की अनुमति होगी। इससे पहले इंदौर में शादी के मेहमानों की अधिकतम सीमा 12 और भोपाल में 20 थी। 

इंदौर के जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि शादी में 50 मेहमानों को शामिल किया जा सकता है, इसके अलावा 10 सेवा प्रदाताओं जैसे बैंड, हेयरड्रेसर आदि को भी शामिल किया जा सकता है। हालांकि, दोनों जिलों के अधिकारियों ने कहा कि समारोहों के दौरान सामाजिक दूरी वाले मानदंडों का पालन करना होगा और आयोजकों को वायरल प्रसार को रोकने के लिए व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन


इंदौर में नाश्ते परोसने वाले भोजनालय अब सुबह छह से 10 बजे तक खुले रह सकते हैं, जबकि भोपाल में, दुकानें नौ बजे और रात 8.30 बजे तक कुछ क्षेत्रों में काम कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें