फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19 update: कोरोना की तीसरी लहर और लॉकडाउन के डर से छतरपुर में व्यापारी ने खाया जहर!

Tue, 07 Dec 2021 11:27 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

व्यापारी ने गांव में कपड़े की दुकान खोली है। कोविड-19 की लहर और लॉकडाउन से लगातार घाटा और नुकसान हुआ। इससे उसकी जमा पूंजी भी खत्म हो गई है। अब तीसरी लहर और लॉकडाउन का डर हावी हो रहा है। 
 
विज्ञापन
कोविड-19 की तीसरी लहर और लॉकडाउन की आशंका के चलते व्यापारी ने सुसाइड किया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे व्यापारियों के लिए कोविड-19 और उसे रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन जानलेवा साबित हो रहे हैं। अभी तीसरी लहर की आशंका से व्यापारी दहशत में हैं। संभावित लॉकडाउन ने उनमें भविष्य को लेकर डर बिठा दिया है। मध्य प्रदेश के छतरपुर में ऐसे ही एक व्यापारी ने डर और नुकसान की आशंका को देखते हुए जान देने की कोशिश की है। 
विज्ञापन


मामला छतरपुर जिले के मातगुवा थाना क्षेत्र का है। खड़गांय निवासी कपड़ा व्यापारी अंशुल शर्मा पिता विनय शर्मा ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल वह ठीक है। अंशुल का कहना है कि वह गांव में कपड़े की दुकान लगाता है। साथ ही हाट-बाजार और अन्य गांवों में भी बाजार करने जाता है। कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर और लॉकडाउन ने उसे काफी घाटा और नुकसान पहुंचाया है। ऊपर से तीसरी लहर और लॉकडाउन का डर बढ़ गया है। इन हालातों ने धंधे की कमर तोड़कर रख दी है। तीसरी लहर की सुगबुगाहट सुनकर वह दहशत में आ गया था। इस वजह से उसने सुसाइड करने के उद्देश्य से घर में रखी चूहा मार दवाई खा ली थी।

दो माह की बेटी की परवरिश की चिंता 
अंशुल की दो साल पहले मंजूलता से शादी हुई थी। उसकी दो माह की एक बेटी भी है। अब तक हुए नुकसान और बच्ची की परवरिश की चिंता ने उसको अंदर से हिला दिया है। उसे समझ नहीं आ रहा कि लगातार हो रहे नुकसान की भरपाई कैसे होगी। अब आने वाली आफत उसे जीवनभर उबरने नहीं देगी। इसके डर से उसने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें