फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: कोरोना से संक्रमित दो और मरीज मिले, एक ग्वालियर और दूसरा शिवपुरी का रहने वाला

Tue, 24 Mar 2020 05:21 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर।
विज्ञापन
कोलकाता में लॉकडाउन के दौरान यातायात पुलिस ने बाहर निकल रहे लोगों को समझाइश दी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में भी कोरोना वायरस ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। वायरस से संक्रमण के मंगलवार को दो और मामले सामने आए हैं। एक मामला ग्वालियर और दूसरा शिवपुरी का बताया गया है।

विज्ञापन


ग्वालियर के कमिश्नर एमवी ओझा ने नए मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज ग्वालियर और दूसरा शिवपुरी में मिला है। बता दें कि ग्वालियर में कर्फ्यू घोषित लगाया गया है।

'इंदौर के शाहीन बाग' में सीएए विरोधी प्रदर्शन रुका
इससे पहले प्रदेश में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ पिछले 70 दिन से इंदौर के बड़वाली चौकी क्षेत्र में जारी धरना-प्रदर्शन मंगलवार को 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया। बता दें कि इस इलाके को सोशल मीडिया पर इंदौर का शाहीन बाग बताया जाता रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दिए कोरोना से निपटने के निर्देश
इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आ गए। उन्होंने सबसे पहले कोरोना वायरस (COVID19) के मद्देनजर वल्लभ भवन में प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों एवं केंद्र से आए उच्च अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

भोपाल और जबलपुर में आधी रात से लगाया कर्फ्यू
मुख्यमंत्री चौहान के निर्देशों के बाद भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू लगा दिया गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मंगलवार से भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू के अलावा राज्य के 36 जिलों में पाबंदियां लगाई गई हैं। लोगों को इनका पालन करना चाहिए। जरूरी चीजें उपलब्ध होंंगी, घबराएं नहीं।

पहली प्राथमिकता कोविड-19 से निपटना
हालांकि इससे पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही शिवराज सिंह चौहान ने अपना पहला ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि आप की शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद। मेरी सबसे पहली प्राथमिकता #कोविड-19 से मुकाबला है। बाकी सब बाद में...।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें