फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में कोरोनाः 201 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 6371 हुई, अब तक 281 मौतें

Sat, 23 May 2020 01:59 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, इंदौर
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में आज 201 नए मामले रिपोर्ट किए गए और नौ लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 6,371 हो गई है, जिनमें 3267 मरीज ठीक हो गए हैं और अब तक संक्रमण के कारण 281 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में आज ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 178 है। 

विज्ञापन


इंदौर में जिलाधिकारी ने दी निजी क्लीनिक खोलने की अनुमति
इंदौर के जिलाधिकारी मनीष सिंह ने निजी क्लीनिक खोलने की अनुमति के साथ ही शहर में खुलने वाले 19 फीवर क्लिनिको की सूची भी जारी कर दी है। इन फीवर क्लीनिक में सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों की जांच की जाएगी।

कंटेनमेंट एरिया में किसी निजी क्लीनिक को खोलने की अनुमति नही दी गई है और ये क्लीनिक सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों का इलाज भी नहीं कर पाएंगे। ऐसे मरीजों को फीवर क्लीनिक रेफर करना होगा।  वहीं, जिलाधिकारी का ये भी कहना है कि मास्क ना पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर अब स्पॉट फाइल लगेगा। 
विज्ञापन


इंदौर में 3000 के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या, अब तक 111 की मौत
देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 83 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आए लोगों की तादाद 2,850 से बढ़कर 2,933 पर पहुंच गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 40 वर्षीय पुरुष की यहां एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। इसके बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 111 पर पहुंच गई है।

सीएमएचओ ने बताया कि कोविड-19 से दम तोड़ने वाला मरीज उच्च रक्तचाप और अन्य बीमारियों से पहले ही जूझ रहा था। उसके कोरोना संक्रमित होने की जांच रिपोर्ट उसकी मौत के बाद आई। हालांकि, इससे पहले ही उसे अस्पताल में भर्ती कर लक्षणों के आधार पर उसका इलाज शुरू कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर जिले में कोविड-19 के 1,381 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के मद्देनजर इंदौर जिला रेड जोन में बरकरार है। जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें