फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में कोरोनाः राज्य में आज 65 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2625 हुई

Thu, 30 Apr 2020 08:30 PM IST
आसिम खान पीटीआई, भोपाल
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में आज 65 नए मामले रिपोर्ट किए गए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या अब 2625 हो गई है, जबकि मरने वालों आंकड़ा 137 हो गया है। इस बात की जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी। 

विज्ञापन



इंदौर में फंसे 55 कश्मीरी विद्यार्थियों ने घर लौटने के लिए की मदद की अपील
कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण लागू लॉकडाउन के कारण इंदौर में फंसे लगभग 55 कश्मीरी विद्यार्थियों ने घर लौटने के लिए गुरुवार को सरकार से मदद की अपील की। शहर के एक निजी महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर जाविद अहमद मीर घर वापसी के लिए जारी मुहिम में कश्मीरी विद्यार्थियों की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने को बताया, 'लॉकडाउन के कारण कश्मीर क्षेत्र के करीब 55 विद्यार्थी एक महीने से ज्यादा समय से इंदौर में फंसे हैं।'

मीर ने बताया कि इन विद्याथियों में पीएचडी शोधार्थी और महाविद्यालय के विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें एक विद्यार्थी ऐसा भी है जिसके साथ उसकी 80 वर्षीय दादी भी हैं। उन्होंने कहा, 'हम लोग जल्द से जल्द कश्मीर स्थित अपने घर लौटना चाहते हैं। हमारे इंदौर में फंसने से कश्मीर में हमारे परिवार भी परेशान हो रहे हैं। सरकार को घर वापसी में हमारी मदद करनी चाहिए।'
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इंदौर जिले में अब तक इस महामारी के 1,485 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 68 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है।

इंदौर में 74 वर्षीय एक बुजुर्ग ने दी कोरोना महामारी को मात
देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर के 74 वर्षीय एक बुजुर्ग इस महामारी को मात देने वाले सबसे उम्रदराज मरीजों की सूची में शामिल हो गए हैं। शासकीय मनोरमा राजे टीबी (एमआरटीबी) चिकित्सालय में कोविड-19 के मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम के प्रमुख सलिल भार्गव ने बृहस्पतिवार को बताया कि 74 वर्षीय पुरुष को चार अप्रैल को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया, 'अस्पताल में भर्ती होने के वक्त मरीज की हालत काफी गंभीर थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के साथ खांसी और बुखार की शिकायत भी थी। एक्स-रे की रिपोर्ट से पता चला कि उसके दोनों फेफड़ों में निमोनिया था।'

भार्गव ने बताया कि 25 दिन के इलाज के बाद मरीज कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो गए और उन्हें बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि एमआरटीबी चिकित्सालय और निजी क्षेत्र के दो अस्पतालों से कुल 26 मरीजों को गुरुवार को छुट्टी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अब तक इस महामारी के 1,485 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 68 लोगों की इलाज के दौरान मौत गई।

सरकार ने लॉकडाउन में फंसे 20 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिकों वापस बुलाया
मध्यप्रदेश सरकार ने गुरुवार को कहा कि लॉकडाउन के दौरान अब तक करीब 20,000 से अधिक प्रवासी मजदूरों को वापस लाया गया है। ये मजदूर कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन से दूसरे राज्यों में फंसे थे। 

इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव आईसीपी केशरी जो राज्य नियंत्रण कक्ष के प्रभारी ने कहा कि अब तक कम दूसरे राज्यों में फंसे करीब 20,000 प्रवासी मजदूरों को वापस मध्य प्रदेश लाया जा चुका है। 

राजस्थान के जैसलमेर, नागौर, जोधपुर और जयपुर शहर से 200 बसों के जरिए यात्रा करके बड़ी संख्या में मजदूर मध्य प्रदेश के नीमच, आगर-मालवा, श्योपुर और गुना की एंट्री प्वाइंट में पहुंचे हैं। इन मजदूरों का पहले मेडिकल चेकअप फिर उनके घर भेजा जाएगा।

इंदौर में कोरोना से तीन और लोगों की मौत, संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 1485
देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से तीन और मरीजों की मौत होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में इस वायरस के संक्रमण से दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 68 पहुंच गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने गुरुवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पाए गए 40, 64 और 69 वर्ष के पुरुषों की मौत शहर के अलग-अलग अस्पतालों में पिछले 12 दिन के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 19 और मरीज मिलने के बाद जिले में इस महामारी की जद में आए लोगों की तादाद 1,466 से बढ़कर 1,485 पहुंच गई है।

जड़िया ने कहा, जिले में कोरोना वायरस के नए मरीजों की तादाद में कमी आनी शुरू हो गई है। हमें उम्मीद है कि अगले 15 दिन के भीतर इस महामारी की स्थिति काफी हद तक नियंत्रित हो जाएगी। ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि गुरुवार सुबह तक जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.58 प्रतिशत थी।
 
विज्ञापन

प्रयोगशालाओं में विमान से भेजे जाते हैं कोरोना जांच के नमूने 

मध्यप्रदेश सरकार के विमान और इसके पायलट अब तक वीवीआईपी लोगों को लाते और ले जाते रहे हैं। लेकिन अब ये कोरोना महामारी के इस दौर में कोविड-19 की जांच के लिए नमूनों को प्रयोगशालाओं तक तुरंत पहुंचानें की नई चुनौती को पूरा करने में लगे हुए हैं। यह कोई साधारण उड़ान नहीं होती हैं। इसमें पायलटों को दिल्ली और पुड्डुचेरी की प्रयोगशालाओं तक नमूनों को ले जाने के लिए पीपीई किट पहनने सहित कई अन्य कड़े प्रोटोकॉल का सामना करना पड़ता है।

प्रदेश के विमानन विभाग के कैप्टन विश्वास राय ने बताया, यह हमारे लिए काफी चुनौतीपूर्ण कार्य है। विमान उड़ाने के लिए हमें पीपीई किट पहनना पड़ता है जो कि कठिन है क्योंकि हम इसके अभ्यस्त नहीं हैं। लेकिन मैं और मेरे वरिष्ठ कैप्टन माजिद राष्ट्रहित में इसे करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें