मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 11,903 हो गई है जिसमें 2,373 सक्रिय मामले हैं। 9,015 लोग ठीक हो चुके हैं और 515 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस के 40 नए मामले सामने आए हैं।
दो दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए भाजपा विधायक का ड्राइवर भी पॉजिटिव पाया गया है। राजभवन से भी तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बागमुगालिया में छह मरीज मिले हैं जिनमें एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। कोहेफिजा, काजी कैम्प, बैरागढ़ और शाहजहानाबाद से कोरोना मरीज
मिले हैं।