फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक और डॉक्टर की मौत, इंदौर के अस्पताल में चल रहा था इलाज

Fri, 22 May 2020 07:41 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्यप्रदेश से एक और डॉक्टर की कोरोना की वजह से मौत होने की खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार, इंदौर के चोइथराम अस्पताल में भर्ती डॉक्टर बीके शर्मा ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। डॉक्टर शर्मा शहर के तीसरे ऐसे डॉक्टर हैं, जिनकी कोरोना महामारी की वजह से जान गई है। उन्हें शहर का सबसे अच्छा फिजिशियन माना जाता था।

विज्ञापन


उन्होंने इंदौर में पढ़ाई करने के बाद लंदन में भी अध्ययन किया था। रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन ने उनके निधन की पुष्टि की है। बता दें कि इससे पहले इंदौर शहर में डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी, डॉक्टर ओमप्रकाश चौहान का भी कोरोना महामारी की वजह से निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें