फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मृतक का बेटा बोला- मैंने अंतिम संस्कार को मना नहीं किया, तहसीलदार ने धमकाया था

Thu, 23 Apr 2020 09:22 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
तहसीलदार गुलाब सिंह ने किया था कोरोना मरीज का अंतिम संस्कार - फोटो : Twitter
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भोपाल में बुधवार को एक बेटे के कथित तौर पर इनकार करने के बाद तहसीलदार ने उसके कोरोना वायरस पॉजिटिव पिता का अंतिम संस्कार किया था। अब इसको लेकर बवाल होना शुरू हो गया है। बेटे ने आरोप लगाया है कि मैंने अंतिम संस्कार करने से मना नहीं किया था। तहसीलदार ने धमकाकर ऐसा करने पर मजबूर किया था।

विज्ञापन


शुजालपुर निवासी युवक ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। उसने कहा कि मैं पापा के शव को घर ले जाना चाहता था, लेकिन जिम्मेदारों ने इसकी अनुमति नहीं दी। मैंने अंतिम संस्कार करने से इनकार नहीं किया था। तहसीलदार गुलाब सिंह बघेल ने कहा था कि मुझे मुखाग्नि देने दीजिए और तुम 50 मीटर दूर से सिर्फ अंतिम संस्कार देख सकते हो। 

बेटे ने तहसीलदार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पिता के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान मौजूद नहीं रहने की धमकी दी थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि अगर मैं अंतिम संस्कार देखना चाहता हूं तो उन्हें लिखकर दूं कि मैं अंतिम संस्कार नहीं करना चाहता। उनके दबाव में आकर मैंने यह लिखकर दिया था। हालांकि तहसीलदार ऩे सभी आरोपों को खारिज किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भोपाल: 50 मीटर दूर खड़ा देखता रहा बेटा, तहसीलदार ने किया कोरोना पॉजिटिव मरीज का अंतिम संस्कार
विज्ञापन


बता दें कि भोपाल में एक व्यक्ति की कोरोना वायरस से बुधवार को मौत हो गई लेकिन बेटे ने कथित तौर पर पिता का शरीर लेने से इनकार कर दिया था। बताया जा रहा है कि प्रशासन के काफी समझाने के बाद भी बेटा नहीं माना। आखिर में बैरागढ़ तहसीलदार गुलाबसिंह बघेल ने व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया। बेटा 50 मीटर दूर से ही पिता की चिता को जलते देखता रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें