फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: भोपाल एयरपोर्ट पर मिला कोरोना वायरस का संदिग्ध, शहर को लॉक डाउन के निर्देश

Sun, 22 Mar 2020 02:22 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
coronovirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस भारत में भी तेजी से पांव पसार रहा है। भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर छह हो गया है और अब तक इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 341 हो गई है। इसी बीच मध्यप्रदेश के भोपाल एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मिला है। कोरोना वायरस के संदिग्ध मिलने पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी से चर्चा की और तत्काल एहतियातन आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आवश्यक चीजों को छोड़कर जनता की सुरक्षा को देखते हुए भोपाल को लॉक डाउन किया जाए। यदि शुरुआत में ही सावधानी बरती जाए और इस बीमारी की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठा लिए जाए तो इसे फैलने से रोका जा सकता है। जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएं व आवश्यक कदम उठाए जाएं।



सावधानी से ही इस बीमारी से बचा जा सकता है
इस संक्रामक बीमारी से लोगों को बचाने के लिए किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। इस बीमारी से रोकथाम के लिए जनता में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता संदेश प्रसारित किए जाएं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से लोग खुद को बचाएं, लोगों को ज्यादा समय घर पर ही रहना चाहिए, इस बीमारी के संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिलते ही तुरंत सूचित करें। इस बीमारी से बचाव के लिए एहतियातन सभी आवश्यक कदम उठाएं , सावधानी से ही इस बीमारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


छोटे व्यापारियों के नुकसान को लेकर चिंतित हूं- कमलनाथ
कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि मैं एक बार फिर दोहराता हूं कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से उठाए कदमों व निर्णयों  से छोटे खुदरा व्यवसायियों व रोज कमाकर अपना जीवन यापन करने वालों के नुकसान को लेकर मैं बेहद चिंतित हूं। उनके नुकसान की भरपाई हो, उनके लिए राहत पैकेज का इंतजाम अगली सरकार करे।

कमलनाथ ने कहा है कि नोवल कोरोना वायरस से बचाव व सुरक्षा के लिये एहतियातन कई कदम उठाए जा रहे हैं व कई निर्णय लिए जा रहे हैं। जिसमें बाजार बंद, जनता कर्फ़्यू, व्यावसायिक क्षेत्र बंद , कार्यालय बंद , लोगों द्वारा खुद को लॉकडाउन, आयोजन बंद, समारोह बंद जैसे निर्णय लिये जा रहे हैं।

इन निर्णयों से बड़े व्यवसायी तो एक बार खुद को इस संकट से उबार लेंगे, लेकिन गरीब, खुदरा, छोटे और मध्यम व्यवसायी, दिहाड़ी मजदूर और वो व्यवसायी जो प्रतिदिन कमाकर अपना जीवन यापन करते है, घर चलाते हैं, उनको होने वाली आर्थिक क्षति को लेकर मैं बेहद चिंतित हूं। 

आगामी सरकार से राहत पैकेज की घोषणा की उम्मीद- कमलनाथ
चूंकि मैं एक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में अब मै कोई नीतिगत निर्णय नहीं ले सकता हूं, इसलिये मैं आगामी सरकार से ही उम्मीद कर सकता हूं कि इन छोटे-छोटे व्यवसायियों को होने वाली आर्थिक क्षति व नुकसान की भरपाई वो आते ही करे। इनके लिए एक राहत पैकेज की घोषणा करे। क्योंकि उनके लिए यह दोहरी मार है। एक तरफ तो व्यवसाय चौपट दूसरा जीवन यापन के लिये आवश्यक खर्च का इंतजाम।

उन्होंने कहा कि मुझे आशा व विश्वास है कि आने वाली सरकार छोटे-छोटे खुदरा व्यवसायियों , पान वाले, चाय वाले, ठेले वाले, गुमटी वाले, फुटपाथ पर व्यवसाय करने वालों, हाकर बाजार में व्यवसाय करने वालों, छोटे होटल वाले, दिहाड़ी मजदूर व प्रतिदिन कमाकर अपना जीवन यापन करने वाले लोगों के हितों की चिंता करेगी व इनके नुकसान की भरपाई करेगी, इनके लिए एक सम्मानजनक राहत पैकेज की घोषणा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें