एमपी में कोरोना जांच (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को प्रदेश में 15 नए पॉजिटिव मिले है। इसमें सबसे ज्यादा 9 मरीज इंदौर मे मिले है। इसके अलावा भोपाल, जबलपुर, कटनी, रायसेन में 1-1 और शिवपुरी में 2 पॉजिटिव मिले है। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 58 पहुंच गई है।
प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 15 मरीज भर्ती है। इनमें से 2 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 41 हजार 281 लोग संक्रमित हुए। वहीं, 10 लाख 30 हजार 489 लोग ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 734 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 2 मरीज ठीक हुए। अभी प्रदेश में 58 कोरोना के नए केस है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बुधवार को 7771 सैंपल लिए गए। अभी संक्रमण दर 0.19 है। जबकि रिकवरी दर हमारी स्थिर 98.7 बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में एक पुलिस कर्मी संक्रमित हुआ है। कोरोना की स्थिति की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद मॉनीटरिंग कर रहे है। सरकार कोरोना संक्रमण के मामलो को लेकर अलर्ट है।